फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Wife Thrashes Husband on Street After Catching Him with Another Woman, Video Goes Viral

Indore News: सड़क पर पति की चप्पलों से धुनाई, दूसरी लड़की के साथ रंगेहाथ पकड़ा, लोगों ने बचाया

Wed, 21 May 2025 08:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 21 May 2025 08:20 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के लसूड़िया इलाके में एक महिला ने अपने पति को सरेआम चप्पलों और लातों से पीटा। पति पर आरोप था कि वह किसी दूसरी लड़की को होटल में पार्टी के लिए ले गया था। 

विज्ञापन
Indore News: Wife Thrashes Husband on Street After Catching Him with Another Woman, Video Goes Viral
सड़क पर पिटाई करती पत्नी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर का एक वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि लसूड़िया इलाके में मंगलवार देर रात पत्नी ने अपने पति की चप्पलों से बेरहमी से पिटाई कर दी। यह घटना क्लिफ्टन कॉर्पोरेट बिल्डिंग के सामने हुई और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पत्नी अपने पति को पीटते हुए उस पर धोखा देने का आरोप लगा रही है। उसका कहना था कि पति किसी और लड़की को होटल में पार्टी के लिए ले गया था। पत्नी ने न सिर्फ पिटाई की बल्कि उसे कपड़े उतरवाकर माफी भी मंगवाई और फिर उसके कपड़े अपने साथ ले जाने लगी।
विज्ञापन


विज्ञापन


पति के कपड़े फाड़े, लातों से पीटती रही
मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह पति को पत्नी से छुड़ाया और कपड़े पहनाकर घर रवाना किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पति नशे की हालत में था और पत्नी बहुत गुस्से में थी। पत्नी ने लातों से पति की पिटाई की। बाद में पत्नी दो अन्य लड़कों के साथ बाइक पर सवार हो वहां से चली गई। हालांकि इस पूरे मामले की अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें किसी की शिकायत नहीं मिली
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा है कि हमें वीडियो मिला है पर किसी भी पक्ष के द्वारा पुलिस में शिकायत नहीं की गई है। यदि किसी के द्वारा शिकायत की जाएगी तो हम जांच को आगे बढ़ाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed