{"_id":"67c54aacb02ca981570d3d50","slug":"indore-news-weather-update-temperature-in-march-heatwave-expected-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: मार्च में पहली बार ठंडक, अप्रैल-मई में पड़ेगी झुलसा देने वाली गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: मार्च में पहली बार ठंडक, अप्रैल-मई में पड़ेगी झुलसा देने वाली गर्मी
Mon, 03 Mar 2025 11:52 AM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:52 AM IST
सार
Indore News: मध्यप्रदेश में मार्च की शुरुआत में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और टर्फ की वजह से कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे, लेकिन चौथे सप्ताह से लू का प्रकोप शुरू होगा।
विज्ञापन
माैसम
- फोटो : संवाद
विस्तार
मध्यप्रदेश में मार्च के पहले सप्ताह में दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसका मुख्य कारण वेस्टर्न डिस्टरबेंस और टर्फ को माना जा रहा है। हालांकि, सोमवार को भोपाल में सुबह से तेज धूप खिली रही, लेकिन हवा में ठंडक बनी रही। अनुमान है कि मंगलवार को गर्मी का असर कुछ कम रहेगा। मार्च के महीने में आमतौर पर तेज गर्मी, लू, बादल और हल्की बारिश का मिला-जुला मौसम रहता है। इस बार मार्च के पहले ही दिन शनिवार को मुरैना में ओले गिरे, जबकि रविवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पहले सप्ताह में बादल और बूंदाबांदी की संभावना है, लेकिन चौथे सप्ताह से लू का असर तेज होगा। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में 3 से 4 दिन तक लू चल सकती है। 20 मार्च के बाद कुछ जिलों में हल्की बारिश के भी आसार हैं। मार्च के शुरुआती 2 दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि रात का तापमान भी 20 डिग्री से अधिक बना हुआ है।
मार्च के पहले सप्ताह का पूर्वानुमान
इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में रात का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक यानी 16-18 डिग्री तक रह सकता है। भोपाल, सागर, रीवा, शहडोल और चंबल संभाग में तापमान सामान्य यानी 14-16 डिग्री तक बना रहेगा। दिन के समय पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, रीवा और शहडोल संभाग में सामान्य से अधिक यानी 32 से 34 डिग्री के बीच रहेगा। भोपाल, नर्मदापुरम, सागर और जबलपुर संभाग में तापमान सामान्य यानी 30-32 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बादलों की हलचल बनी रहेगी। शनिवार को मुरैना में ओलावृष्टि हो चुकी है, जिससे आगामी दिनों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
अप्रैल और मई में रिकॉर्डतोड़ गर्मी का अनुमान
मौसम विभाग ने इस साल अप्रैल और मई में भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है। इन दो महीनों में ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी तीव्र गर्मी का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान लू का प्रकोप तेज होगा और तापमान सामान्य से काफी अधिक रह सकता है। नागरिकों को गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।