फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news weather update: Only 5 inches rain in July, heavy rain alert continues

Indore News: आज सुबह से रिमझिम, इंदौर में जुलाई की आधी बारिश भी नहीं हुई

Tue, 29 Jul 2025 06:17 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 29 Jul 2025 06:17 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में जुलाई के आखिरी दो दिन बचे हैं, लेकिन अब तक सिर्फ 5 इंच बारिश हुई है जबकि सामान्य कोटा 10 इंच का है।

विज्ञापन
indore news weather update: Only 5 inches rain in July, heavy rain alert continues
indore news - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में दो दिन पहले हुई पौने दो इंच की बारिश के बाद अब मौसम का मिजाज बदल गया है। रोजाना सुबह से ही आसमान में घने बादल छा जाते हैं और रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो जाता है, जो रात तक रुक-रुककर चलता है। हालांकि, तेज बारिश नहीं हो रही है। पिछले 48 घंटों में केवल आधा इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है। मंगलवार सुबह भी शहर में घने बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। दोपहर 12 बजे के बाद जरूर कुछ इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई। जुलाई में 10 इंच बारिश का औसत तय है, लेकिन अब तक केवल 5 इंच पानी गिरा है। ऐसे में, महीने के अंत तक कोटा पूरा होने की संभावना कम ही नजर आ रही है, क्योंकि अब सिर्फ दो दिन शेष हैं।
विज्ञापन


शहर के इलाकों में बारिश का असमान वितरण
इंदौर शहर में बारिश का वितरण भी असमान देखने को मिल रहा है। कहीं जोरदार बारिश हो रही है तो कहीं केवल हल्की फुहारें गिर रही हैं। शहर के पश्चिमी हिस्सों जैसे गांधी नगर, एयरपोर्ट, राजबाड़ा और राजेंद्र नगर में अब तक 10.8 इंच बारिश दर्ज हुई है। वहीं, रीगल से पलासिया और विजय नगर तक के इलाकों में 15.3 इंच पानी गिरा है। पूर्वी रिंग रोड और बायपास क्षेत्र में 16 इंच से भी अधिक बारिश हो चुकी है। शनिवार और रविवार को मूसाखेड़ी, पीपल्याहाना, बंगाली चौराहा, बिचौली मर्दाना जैसे इलाकों में दो-दो घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे रिंग रोड और सर्विस रोड पर घुटनों तक पानी भर गया था। कृषि कॉलेज ने 26 जुलाई को 101 मिमी बारिश दर्ज की, हालांकि रविवार को ज्यादा बारिश नहीं हो पाई।
विज्ञापन


मौसम केंद्र के अनुसार अब तक 275 मिमी बारिश
सोमवार का दिन भी बारिश की फुहारों से भीगा रहा, लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक शहर में अब तक कुल 275 मिमी यानी 10.82 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है। हालांकि यह आंकड़ा एरोड्रम स्थित मौसम केंद्र का आधिकारिक मापा गया डेटा है। प्रदेश के अन्य जिलों में जहां भारी बारिश हो रही है, वहीं इंदौर और आसपास के क्षेत्रों पर अभी तक किसी बड़े मानसूनी सिस्टम का असर नहीं देखा जा रहा है। इससे शहर में निरंतर तेज बारिश की स्थिति नहीं बन पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में लो प्रेशर सिस्टम बना कारण
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि सोमवार को मध्य प्रदेश में लो प्रेशर एरिया और ट्रफ की गतिविधि बनी रही। इसी कारण कई हिस्सों में अति भारी या भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा। इंदौर में इसका प्रभाव सीमित रहा, लेकिन मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने एक बार फिर से तेज बारिश की संभावना जताई है और अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की यह गतिविधियां आने वाले दिनों में इंदौर की बारिश में इजाफा कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed