{"_id":"66f04e631dbbb06d4303d84e","slug":"indore-news-weather-update-imd-alert-rain-barish-forecast-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: गर्मी और उमस से मिली राहत, रात में बरसे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: गर्मी और उमस से मिली राहत, रात में बरसे बादल
Sun, 22 Sep 2024 10:35 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 22 Sep 2024 10:35 PM IST
सार
इंदौर में तीन दिन से पड़ रही गर्मी के बाद रविवार को ठंडक मिली। सितंबर के आखिरी तक बारिश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
INDORE NEWS
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में रविवार को लोगों को तेज धूप और गर्मी से राहत मिली। रविवार को सुबह से तेज धूप और उमस के बाद शाम को मौसम बदल गया। शाम को बादल छाए और देर रात 8 बजे से शहर के कई इलाकों में हल्की रिमझिम का दौर शुरू हुआ। इसके बाद रात 9 बजे के करीब पश्चिमी क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हुई और कई इलाकों में अंधेरा छा गया।
तीन दिन गर्मी से परेशान रहे लोग
पिछले 3 दिनों से दिन और रात के तापमान में लगातार इजाफा होने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हो रहे हैं। रविवार को दिन का पारा 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह औसत से 3 डिग्री ज्यादा होने के साथ इस बार माह का सबसे ज्यादा तापमान है। दोपहर में तो लोगों का धूप में काम करना भी मुश्किल हो रहा है।
लगातार तेज धूप पड़ रही
इससे पहले शुक्रवार को दिन का तापमान 32.2 (+1) डिग्री और रात का तापमान 22.2 (+1) डिग्री सेल्सियस था फिर शनिवार को इसमें और इजाफा हुआ। दिन का तापमान 32.6 (+12) डिग्री और रात का तापमान 23.2 (+2) डिग्री सेल्सियस रहा। तीन दिनों से बूंदाबांदी भी नहीं हुई है। अभी दिन और रात का तापमान औसत से 2 डिग्री ज्यादा होने से काफी गर्मी का अहसास हो रहा है।
विज्ञापन
इस सप्ताह बारिश फिर शुरू होगी
इस सप्ताह प्रदेश में फिर से बारिश शुरू होगी। मौसम वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि 23 सितंबर से लो प्रेशर एरिया की एक्टिविटी देखने को मिलेगी। इसके बाद कई स्थानों पर बारिश का दौर शुरू हो जाएगा, जो सितंबर के आखिरी सप्ताह तक बना रहेगा। उम्मीद है कि इससे इंदौर में भी बारिश का कोटा पूरा हो जाएगा।