फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Weather update and expected monsoon arrival date in Madhya Pradesh

Indore News: भीषण गर्मी के बीच आई बड़ी खुशखबरी, इस तारीख को इंदौर में होगी झमाझम बारिश

Sun, 07 Jun 2026 05:46 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Sun, 07 Jun 2026 05:46 PM IST
सार

इंदौर के आसपास बादल मेहरबान हो रहे हैं और यहां लोग उमस और गर्मी से परेशान हैं। मध्य प्रदेश में बीस जून से पहले मानसून के आने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Indore News Weather update and expected monsoon arrival date in Madhya Pradesh
इंदौर में पिछले साल हुई बारिश का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और पिछले चौबीस घंटों के दौरान तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज का तापमान 38.8 डिग्री दर्ज किया गया जो कल से 1.4 डिग्री अधिक था। वहीं शनिवार रात का तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया जिसमें 1.2 डिग्री का उछाल देखा गया। 
विज्ञापन


तपिश बढ़ने के साथ ही शहरवासी उमस के दौर से परेशान हैं। रविवार सुबह से ही आसमान पूरी तरह साफ रहा और तेज धूप खिली रही। दोपहर में लोग उमस और गर्मी से परेशान दिखे। जून के इस पहले सप्ताह में चार दिन दोपहर का तापमान अड़तीस डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा चुका है। इससे पहले चार जून को रात का पारा गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था, जिसने ठंडक का अहसास कराया था।
विज्ञापन


मानसून की चाल और मध्य प्रदेश में एंट्री की संभावना
इसी बीच देश के मौसम विभाग से राहत की खबर आ रही है। केरल के रास्ते देश में प्रवेश करने वाले दक्षिण पश्चिमी मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार तक यह तेजी से आगे बढ़ते हुए कर्नाटक और तमिलनाडु को पार कर गोवा की सीमा तक पहुंच चुका है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून जल्द ही महाराष्ट्र में दस्तक देगा। इस बदली हुई परिस्थिति के कारण मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री बीस जून से पहले होने की प्रबल संभावना बन गई है। आमतौर पर प्रदेश में मानसून के आगमन की सामान्य तारीख 15 जून मानी जाती है और यह राज्य के दक्षिणी हिस्से से प्रवेश करता है। पिछले साल यानी साल 2025 में मानसून अपने तय समय से महज एक दिन की देरी से यानी 16 जून को आया था और इसकी विदाई 15 अक्टूबर तक हुई थी। सामान्य नियम के मुताबिक केरल में मानसून आने के ठीक 15 दिन बाद यह मध्य प्रदेश पहुंच जाता है। इस बार केरल में चार जून को मानसून ने दस्तक दी है, जिसके चलते मध्य प्रदेश में भी इसके 20 जून से पहले आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर में जून महीने में हो जाती है ठंंडक
जून के महीने में इंदौर के तापमान में आमतौर पर गिरावट देखी जाती है। अगर पिछले 7 साल यानी साल 2020 से लेकर 2025 तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस दौरान जून में अपेक्षाकृत कम गर्मी पड़ी है। इन कुछ वर्षों में अधिकतम पारा 39.6 डिग्री से 41.6 डिग्री सेल्सियस के बीच ही झूलता रहा है। पिछले साल जून में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री तक गया था। इंदौर में जून के महीने में पूरे सीजन के कोटे की लगभग 20 प्रतिशत बारिश हो जाती है। पिछले साल इस महीने में करीब 5.5 इंच पानी बरसा था। यदि इतिहास के पन्नों को पलटें तो साल 1980 के जून महीने में इंदौर में 17 इंच से भी ज्यादा रिकॉर्डतोड़ बारिश दर्ज की गई थी। इसके अलावा 24 घंटे में सबसे ज्यादा 5 इंच बारिश होने का रिकॉर्ड 23 जून 2003 को बना था। गर्मी के रिकॉर्ड की बात करें तो 3 जून 1990 को इंदौर में ऐतिहासिक रूप से दिन का पारा 45.8 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था, जबकि 12 जून 1948 को न्यूनतम तापमान सबसे कम यानी 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed