फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Waterlogged wedding venue in Indore; groom carries bride in his arms to the wedding altar.

Indore News: इंदौर में विवाह स्थल पर भरा पानी, दुल्हन को गोद में उठाकर दूल्हा पहुंचा मंडप तक

Sun, 05 Jul 2026 02:36 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 05 Jul 2026 02:36 PM IST
सार

बारिश आमतौर पर शादी की तैयारियों पर पानी फेर देती है, लेकिन इंदौर में एक शादी ऐसी भी हुई, जहां मूसलाधार बारिश से मैरेज गार्डन में डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया, फिर भी दुल्हा-दुल्हन ने मुस्कराते हुए फेरे लिए। दुल्हन को गोद में उठाकर मंडप तक ले गया।

विज्ञापन
Indore News: Waterlogged wedding venue in Indore; groom carries bride in his arms to the wedding altar.
दुल्हन को गोद में उठाकर दुल्हा पहुंचा मंडप तक - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में इस बार अधिकमास के कारण जुलाई तक विवाह मुहूर्त निकले हैं और बरसते पानी में भी ब्याह हो रहे हैं। हाल ही में इंदौर के एक पश्चिमी क्षेत्र के मैरेज गार्डन में इतना पानी भर गया कि दुल्हे को मंडप तक गोद में उठाकर ले जाना पड़ा और फिर दोनों सात जन्मों के लिए एक-दूजे के हो गए। आमतौर पर बारिश आने पर घराती और बाराती तनाव में आ जाते हैं, लेकिन तिवारी और गौर परिवार की इस शादी में सभी ने बारिश का भी आनंद लिया। अब इस मानसून वेडिंग की चर्चा है।

विज्ञापन



 

इंदौर में पिछले पांच दिनों से बारिश का दौर चल रहा है और जुलाई का आधा कोटा पहले सप्ताह में ही पूरा हो गया है। तेज बारिश के बीच कैट रोड क्षेत्र के एक गार्डन में पूर्वा और वैभव की शादी हुई। बारिश के कारण विवाह स्थल पर डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया।

विज्ञापन



तैयार होकर आए मेहमान कपड़े बचाते हुए भोजन स्थल तक जाते नजर आए। इस बीच दुल्हा और दुल्हन ने बरसते पानी में फेरे लिए। मंडप के चारों तरफ पानी ही पानी था और उसमें कई मेहमानों के जूते-चप्पल भी तैरते नजर आए। फेरे लेने के लिए दुल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाकर मंडप तक पहुंचाया और फेरे लेने के बाद भी दुल्हन शर्माती हुई दुल्हे की गोद में भोजन स्थल तक पहुंची। बारिश में भीगे इन पलों को दोनों ने मुस्कराते हुए यादगार बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लाइट हुई इंदौर डायवर्ट

मौसम का असर उड़ानों पर भी पड़ रहा है। दिल्ली से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान शुक्रवार को इंदौर डायवर्ट हुई। विमान ने सुबह दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन मुंबई में मौसम खराब होने के कारण विमान उतर नहीं पाया। इसके बाद विमान को इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed