फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Vinod Agarwal of Indore tops wealthy in Hurun India Rich List

Indore News: अमीरों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर, इंदौर के इन कारोबारियों ने चौंकाया

Thu, 02 Oct 2025 08:47 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 02 Oct 2025 08:47 AM IST
सार

Indore News: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में इंदौर के कोयला कारोबारी विनोद अग्रवाल एक बार फिर मध्य प्रदेश के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में उभरे हैं। उनकी संपत्ति में एक साल में 2400 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
Indore News Vinod Agarwal of Indore tops wealthy in Hurun India Rich List
विनोद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

बुधवार को भारत के अरबपतियों की सूची जारी हुई। हुरुनी इंडिया रिच लिस्ट में मध्यप्रदेश के अमीरों में इस बार भी इंदौर के कोल कारोबारी विनोद अग्रवाल पहले नंबर पर हैं। ईडी छापे में घिरा पाथ ग्रुप भी इस लिस्ट में शामिल है, हालांकि इस ग्रुप की संपत्ति बीते साल से घट गई है। विनोद अग्रवाल बीते साल 2024 में लिस्ट में 394वें नंबर पर थे और उनकी संपत्ति 7100 करोड़ थी। एक साल में उनकी संपत्ति 2400 करोड़ रूपए बढ़ी है, यानी हर दिन 6.57 करोड़ का इजाफा हुआ है। वहीं उजास एनर्जी के श्याम मूंदड़ा की संपत्ति घटी है। बीते साल वह 3500 करोड़ के साथ 709 नंबर पर थे, अब वह 767 नंबर पर है और संपत्ति 3410 करोड़ रुपए है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: नवरात्रि में हुई छप्परफाड़ बिक्री, इंदौर के बाजारों ने तोड़े रिकॉर्ड, ग्राहकों को मिले डिस्काउंट
विज्ञापन


शक्ति पंप ने फिर सूची में जगह बनाई
शक्ति पंप के दिनेश पाटीदार बीते साल 3400 करोड़ के साथ 732 नंबर पर थे लेकिन अब 1440 करोड़ के साथ 1399वें पर पहुंच गए हैं। वहीं सुनील पाटीदार जो इसी कंपनी के हैं, वह बीते साल 2024 में 1200 करोड़ के साथ 1445 नंबर पर थे, जो इस बार 2050 करोड़ के साथ 1094 नंबर पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी के छापे  से चर्चा में आया पाथ ग्रुप पिछड़ा
तीन दिन पहले ईडी के छापे से चर्चा में आए इंदौर (महू) के पाथ ग्रुप के नितिन अग्रवाल की संपत्ति पहले 1300 करोड़ थी और वह 1378वें नंबर पर थे इस बार उनकी संपत्ति घटी है और 1230 करोड़ है। वह 1522 नंबर पर आ चुके हैं।

आनंद ज्वेलर्स की रैंक बेहतर हुई
इंदौर के आनंद ज्वेलर्स के गौरव आनंद की संपत्ति 1220 करोड़ है, उनकी संपत्ति में इजाफा हुआ है। वह अभी 1525 नंबर पर है जो बीते साल 1000 करोड़ के साथ 1534 नंबर पर थे। राजरतन के सुनील चौरड़िया बीते लिस्ट में 2100 करोड़ के साथ 1016 पायदान पर थे जो अब 1330 करोड़ की संपत्ति के साथ 1470 नंबर पर आ चुके हैं। वहीं, जीआर इन्फ्रा के विनोद अग्रवाल पहले 1700 करोड़ के साथ 1192 पायदान पर थे जो अब 1206 वें नंबर पर है और 1820 करोड़ की नेटवर्थ है। जयदीप इस्पात कंपनी के विमल तोड़ी इस बार 1270 करोड़ की संपत्ति के साथ 1507 नंबर पर है जो बीते साल 1500 करोड़ से 1298 नंबर पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed