फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Vande Bharat Metro will run between Indore and Ujjain at a speed of 160 kmph.

Indore News: 160किमी की रफ्तार से इंदौर से उज्जैन के बीच चलेगी वंदे भारत मेट्रो

Sun, 28 Dec 2025 05:01 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 28 Dec 2025 05:01 PM IST
सार

उज्जैन सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को जाम से बचाने के लिए रेलवे ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। इंदौर से उज्जैन के बीच वंदे भारत मेट्रो चलेगी। 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली यह ट्रेन मात्र 45 मिनट में सफर पूरा करेगी।

विज्ञापन
Indore News: Vande Bharat Metro will run between Indore and Ujjain at a speed of 160 kmph.
वंदे भारत मेट्रो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ढाई साल बाद उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ मेले के समय इंदौर से उज्जैन के बीच मेट्रो ट्रेन तो नहीं चल पाएगी, लेकिन वंदे भारत मेट्रो चलाने की तैयारी रेल विभाग कर चुका है। इसकी रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

विज्ञापन



45 मिनट में यह ट्रेन इंदौर से उज्जैन तक ले जाएंगे। तीन हजार से ज्यादा यात्री इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे। एक हजार यात्रियों के लिए ट्रेन में सीट होगी। इस ट्रेन के लिए नए ट्रेक की अलग से आवश्यकता नहीं होगी। पुराने ट्रेक पर यह ट्रेन चल सकेगी।
विज्ञापन

 

इंदौर से उज्जैन के बीच की दूरी पचास किलोमीटर है। रेलवे स्टेशन से उज्जैन के रेलवे स्टेशन की दूरी 60 किलोमीटर तक है। सिंहस्थ के समय ज्यादातर यात्री इंदौर आएंगे और उज्जैन के लिए रवाना होंगे। इस कारण सरकार इंदौर से उज्जैन के बीच लोक परिवहन पर जोर दे रही है। सड़क मार्ग को छह लेन किया जा रहा है। इंदौर से तीन तरफ से उज्जैन के कनेक्टिविटी बनाई गई है। इसके अलावा इंदौर से उज्जैन के बीच शटल सेवा की तरह वंदे भारत मेट्रो को चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस मार्ग पर पहले 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन का ट्रायल हो चुका है। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि सालभर पहले रेल मंत्री अश्निनी वैष्णव से वंदे भारत मेट्रो को लेकर चर्चा हुई थी। उन्होंने इसकी मंजूरी दी है। लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का संचालन उज्जैन के लिए किया जा रहा है। इस स्टेशन के प्लेटफार्म भी बढ़ाए जा रहे है और नई स्टेशन बिल्डिंग भी बनाई जा रही है। मार्च तक यह काम पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed