Indore News: नगर निगम सम्मेलन में गड्ढे, विवादित बोर्ड और आपराधिक प्रकरणों पर हंगामा
फौजिया ने सड़क के गड्ढों पर बात की। उन्होंने कहा कि गड्ढों के कारण हादसे हो रहे है। अफसरों और भाजपा के जनप्रतिनिधियों को गड्ढे क्यों नहीं दिख रहे। गर्मी में लगी ग्रीन नेट के आंधी में उड़ने की घटनाएं हुई।
विस्तार
नगर निगम का परिषद सम्मेलन गुरुवार को हुआ। हंगामे के बीच शहर के मुद्दे उठे तो पार्षदों की आपसी नोकझोक भी हुई। सम्मेलन की शुरुआत सुबह 11 बजे हुई। दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि देने के बास सदन की कार्रवाई पांच मिनिट के लिए स्थगित की गई। इसके बाद प्रश्नोत्तरकाल शुरू हुआ। जिसमें खूब हंगामा हुआ। बीच में थोड़ी देर के लिए परिषद हाल की बिजली गुल हो गई, लेकिन पाषर्दों ने हंगामा जारी रखा।
ये खबर भी पढ़ें: Indore News: इंदौर में मेट्रो का 17 किलोमीटर का ट्रायल रन,अब रेडिसन चौराहा तक संचालन की राह आसान
पार्षद राजू भदौरिया ने महात्मा गांधी की तस्वीर सदन में नहीं लगाए जाने पर आपत्ति ली। उन्होंने राजवाड़ा पर हुई कैबिनेट बैठक के दौरान लगाए गए विज्ञापन,भोज पर सवाल उठाया। उनके सवाल का जवाब देते हुए महापौर परिषद सदस्य नंदू पहाड़िया ने कहा कि निगम मद से कोई खर्च नहीं हुआ।
पार्षद फौजिया शेख अलीम ने बीआरटीएस को तोड़ने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि डिवाइडर तोड़े क्यों जा रहे है। जनता के पैसे की फिजूलखर्ची क्यों की जा रही है। इस सवाल का जवाब जन कार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर ने कहा कि कोर्ट के निर्देश पर बस लेन तोड़ी जा रही है।
लेन तोड़ने के सेंट्रल डिवाइडर भी बनाए जाएंगे। इस पर दस करोड़ खर्च होंगे। फौजिया ने सड़क के गड्ढों पर बात की। उन्होंने कहा कि गड्ढों के कारण हादसे हो रहे है। अफसरों और भाजपा के जनप्रतिनिधियों को गड्ढे क्यों नहीं दिख रहे। गर्मी में लगी ग्रीन नेट के आंधी में उड़ने की घटनाएं हुई। उसमें एक महिला की मौत हो गई। पार्षद राकेश जैन ने जवाब दिया कि सामाजिक संगठन, संस्थानों ने शेड लगाए।
पार्षद को गद्दार कहने पर हंगामा
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पार्षद योगेश गेंदर को कांग्रेस पार्षद भदौरिया ने गद्दार बोल दिया तो वे नाराज हो गए और सभापति की आसदी तक पहुंच गए और कहा कि भदौरिया पर रासुका लगी है। अपराधी भी पार्षद बन गए है। एक पार्षद ने चंदन नगर में विवादित बोर्ड लगाने वाले अफसरों की बहाली पर सवाल उठाया तो सदन में खामोशी छा गई। सभापति मुन्नालाल यादव ने सात दिन में इस मामले में जांच करने को कहा।
