{"_id":"6a8880cf9e5467f3610bc805","slug":"indore-news-traffic-police-awareness-campaign-lavkush-square-road-safety-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को पुलिस ने दी अनोखी सजा, तख्तियां थमाकर चौराहे पर खड़ा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को पुलिस ने दी अनोखी सजा, तख्तियां थमाकर चौराहे पर खड़ा किया
Sat, 22 Aug 2026 06:16 AM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Sat, 22 Aug 2026 06:16 AM IST
सार
Indore News: इंदौर के लवकुश चौराहे पर यातायात पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए एक अनोखा अभियान चलाया। बिना हेलमेट व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से ही चौराहे पर ट्रैफिक संचालन कराया गया।
विज्ञापन
सड़क पर नियम तोड़ने वालों को मिली यह दिलचस्प सजा।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को पुलिस अनोखे तरीके से सजा दे रही है। पुलिस द्वारा दी जा रही यह सजा अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। लवकुश चौराहे पर पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहा है। यहां अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार कौल एवं एसीपी जगदीश पाटिल के नेतृत्व में अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले तथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को रोककर उन्हें ट्रैफिक नियमों की गंभीरता समझाई गई। इसके बाद उन्हें हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां देकर कुछ समय के लिए ट्रैफिक संचालन में सहयोग करने की जिम्मेदारी दी गई।
नियमों का पालन कराने के लिए अधिकारियों की सीख
ट्रैफिक अधिकारियों ने वाहन चालकों से संवाद करते हुए कहा कि जिस तरह आप यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उसी तरह यदि अन्य वाहन चालक भी नियम तोड़ेंगे तो इससे दुर्घटना की स्थिति बन सकती है अथवा ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हो सकती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जिम्मेदारीपूर्वक ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए और दूसरों को भी नियम पालन के लिए प्रेरित करना चाहिए।
सुरक्षा संदेशों की तख्तियां देकर दिलाई जिम्मेदारी
वाहन चालकों को अलग-अलग सड़क सुरक्षा संदेशों वाली तख्तियां दी गईं, जिन पर हेलमेट जरूर लगाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें, रेड लाइट पर स्टॉप लाइन के पीछे वाहन खड़ा करें, तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन न चलाएं तथा चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करें जैसे संदेश लिखे थे।
विज्ञापन
सुरक्षित वाहन चलाने और संकल्प लेने का संदेश
इस अनोखे जागरूकता अभियान के माध्यम से पुलिस ने वाहन चालकों को यह अहसास कराया कि यातायात नियम केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। वाहन चालकों ने सड़क सुरक्षा नियम हमारी सुरक्षा के लिए हैं का संदेश दोहराते हुए भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित वाहन चलाने तथा अन्य लोगों को भी ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।