फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news Traffic jam Crisis

Indore News: इंदौर में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए प्रदेश स्तर से बनेगी योजना, जनता से भी मांगेंगे सुझाव

Tue, 04 Feb 2025 09:45 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 04 Feb 2025 09:45 PM IST
सार

Indore News: स्वच्छता में नंबर वन इंदौर में ट्रैफिक जाम लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कई योजनाएं बनने के बाद भी सुधार नजर नहीं आ रहा है। अब प्रदेश स्तर से इसे सुधारने की कवायद होगी। 
 

विज्ञापन
indore news Traffic jam Crisis
इंदौर में ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में ट्रैफिक जाम की वजह से लगातार परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। इंदौर आने वाले पर्यटक, जनप्रतिनिधि और विदेशी नागरिक भी यहां के खानपान, स्वच्छता की तारीफ के बीच ट्रैफिक जाम को कम करने की बात रख रहे हैं। पिछले कुछ साल में प्रशासन और सरकार ने कई योजनाएं बनाई हैं लेकिन सुधार के बजाय ट्रैफिक जाम बढ़ता ही नजर आया है। अब इसे सुधारने के लिए प्रदेश स्तर से योजना बनाई जाएगी। 
विज्ञापन


परिणामों की होगी समीक्षा
अमर उजाला से बातचीत में कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि इंदौर में ट्रैफिक सुधारना हमारी पहली प्राथमिकता है। हाल ही में प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना से उनकी मुलाकात हुई जिसमें उन्होंने कहा कि अब पुलिस प्रशासन के लिए भी इंदौर का ट्रैफिक जाम सबसे बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए अब कई स्तर पर रणनीति बनेगी और हर रणनीति के परिणामों की पूरी समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए क्या सुझाव हो सकते हैं इसके लिए भी बैठकें करेंगे। 
विज्ञापन


चौराहों से ट्रैफिक पुलिस हटाने का खामियाजा
इंदौर में 32 से अधिक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लग गए हैं। वाहन चालकों की गलती को कैमरे कैद कर लेते हैं और आनलाइन चालान जनरेट हो जाता है। इसी वजह स चौराहों से ट्रैफिक पुलिस हटा दी गई है। ट्रैफिक पुलिस हटने की वजह से भी लगातार जाम बढ़ रहा है। लोग मनमानी करते हैं और कहीं से भी गाड़ी निकालने लगते हैं। प्रशासन को जनता की तरह से यह फीडबैक कई बार दिया जा चुका है, जिस पर भी विचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में लगता है सबसे अधिक जाम
बायपास पर बने अंडर पास, मेट्रो का पूरा रूट, लवकुश ब्रिज, जवाहर मार्ग, सांवेर रोड, खजराना 

इन चौराहों पर भी परेशानी
बड़ा गणपति, गोपुर, देवास नाका, बॉम्बे हॉस्पिटल, पाटनीपुरा, रसोमा, गीता भवन, मधुमिलन, मालवा मिल, यशवंत निवास रोड, आर एस भंडारी रोड, राजीव गांधी चौराहा, भंवरकुआं, आइटी पार्क, विजय नगर, लवकुश चौराहा, बापट चौराहा, नौलखा सहित अन्य चौराहों में इंजीनयरिंग खामी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed