{"_id":"6a7eeaf0e01053e9bb01234f","slug":"indore-news-traffic-jam-at-madhu-milan-square-due-to-a-rally-in-indore-traffic-came-to-a-standstill-in-all-d-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: रैली के कारण मधु मिलन चौराहे पर ट्रैफिक जाम, चारों तरफ थमे रहे पहिए, आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: रैली के कारण मधु मिलन चौराहे पर ट्रैफिक जाम, चारों तरफ थमे रहे पहिए, आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें
Fri, 14 Aug 2026 05:32 PM IST
Abhishek Chendke
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Abhishek Chendke
Updated Fri, 14 Aug 2026 05:32 PM IST
सार
इंदौर में शुक्रवार को मधु मिलन चौराहे पर करीब एक घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे, जिससे चारों तरफ की सड़कों पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। वहीं शाम को राजवाड़ा और पाटनीपुरा में होने वाले आयोजनों के चलते कई मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की संभावना है।
विज्ञापन
मधु मिलन चौराहे पर ट्रैफिक जाम
- फोटो : amarujala
विस्तार
इंदौर में शहरवासियों को लगातार ट्रैफिक जाम की परेशानी झेलना पड़ रही है। शुक्रवार को शहर के व्यस्ततम मधु मिलन मार्ग पर दोपहर में एक घंटे तक वाहन गुत्थम-गुत्था होते रहे। चौराहे के चारों तरफ की सड़कों पर एक किलोमीटर लंबाई में वाहन फंसे रहे। चौराहे पर ट्रैफिक जवान तैनात नहीं होने के कारण जाम खुलने में ज्यादा परेशानी आई। ट्रैफिक जाम होने की वजह तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई रैली बताई जा रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार को दोपहर एक बजे के बाद जाम लगना शुरू हुआ। पहले आरएनटी मार्ग के वाहन फंसे, फिर एमवाय की तरफ से आने वाली सड़क पर यातायात बाधित हुआ। गौरतलब है कि इस चौराहे पर पांच तरफ की सड़कें जुड़ी हैं और उन सभी पर वाहनों के पहिए रुके रहे।
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम के कारण कई वाहन चालकों ने तो रास्ता बदल लिया और दूसरे मार्गों से वाहन निकालने लगे। इस कारण इलाके की दूसरी सड़कों पर भी ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया। ट्रैफिक जाम की सूचना मिलने के बाद मौके पर ट्रैफिक पुलिस के जवान पहुंचे और यातायात बहाल करवाया। गुरुवार को भी इंदौर के व्हाइट चर्च इलाके में यातायात बाधित होता रहा, वहां रात को दस बजे तक वाहन गुत्थम-गुत्था रहे।
विज्ञापन
आज शाम को इन इलाकों में जाने से बचें
शुक्रवार शाम को राजवाड़ा और पाटनीपुरा पर देशभक्ति के गीतों का आयोजन होगा। इस कारण राजवाड़ा पर यातायात बाधित रहेगा, जबकि पाटनीपुरा चौराहे पर ही मंच लगा है। परदेशीपुरा से पाटनीपुरा की तरफ जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक बंद रहेगा। शाम के समय इन मार्गों पर काफी ट्रैफिक रहता है, ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ना तय है।
