{"_id":"689632aa91ca5f6658081b13","slug":"indore-news-traffic-chaos-between-indore-and-dewas-leaves-commuters-stranded-for-hours-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर देवास में लंबा जाम, राखी पर आफत, एक घंटे से फंसे वाहन और जिम्मेदार गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर देवास में लंबा जाम, राखी पर आफत, एक घंटे से फंसे वाहन और जिम्मेदार गायब
Fri, 08 Aug 2025 10:55 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 08 Aug 2025 10:55 PM IST
सार
Indore News: लगातार लग रहे जाम के बावजूद भी किसी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा, पुलिस और प्रशासन मौन बना हुआ है और लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
लंबे जाम में फंसे हुए हैं लोग
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर से देवास के बीच रोड पर लंबा जाम लगा हुआ है। वाहन एक घंटे से अधिक समय से फंसे हुए हैं। राखी के पहले लोग अपने अपने घरों को जाने के लिए निकले और जाम में फंस गए। इंदौर के आगे से ही जाम लगना शुरू हो गया है जो देवास तक चल रहा है। बसें, दो पहिया वाहन और कारें बड़ी संख्या में जाम में फंसे हुए हैं।
इंदौर देवास के बीच जाम का वीडियो देखें...
हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं सुधरे हालात
गौरतलब है कि इंदौर देवास के बीच बन रहे ब्रिज के कारण लंबे समय से वहां पर जाम लग रहा है। जाम में फंसने के कारण कई लोगों की मौत होने के बाद हाईकोर्ट ने इस मामले पर तुरंत सुधार करने के निर्देश दिए थे लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं।
त्यौहार पर लोग परेशान
कल राखी का त्यौहार है और लोग शाम से ही जाम में फंस रहे हैं। इंदौर के विजय नगर से लेकर देवास नाके तक लगातार वाहन फंस रहे हैं। इसके बाद आगामी चौराहों पर भी लगभग यही हालात बने हुए हैं।