फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: This time ATP has a problem in BJP's membership campaign, hence the membership campaign is not ga

Indore News: भाजपा के सदस्यता अभियान में इस बार ओटीपी का पेंच, इसलिए सदस्यता अभियान नहीं पकड़ रहा जोर

Sun, 22 Sep 2024 08:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 22 Sep 2024 08:02 PM IST
सार

इंदौर को पांच लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। अभी तक शहर मेें 65 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो चुका है। इंदौर की एक नंबर विधानसभा सीट पर सबस ज्यादा 85 हजार नए सदस्य बन गए हैै, जो तय टारगेट से 9 प्रतिशत अधिक हैै।

विज्ञापन
Indore News: This time ATP has a problem in BJP's membership campaign, hence the membership campaign is not ga
भाजपा कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर मेें इस बार पांच विधानसभा क्षेत्रों में नए भाजपा सदस्य बनाने के अभियान का काम जोर नहीं पकड़ पा रहा हैै। प्रदेेश भाजपा नेे संभाग स्तर पर इस अभियान केे लिए प्रभारी बनाए है, जो अभियान पर नजर रखेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश में सदस्यता अभियान के मामलेे मेें पहले स्थान पर इंदौर की एक नंबर विधानसभा सीट है, यहां लक्ष्य से 9 प्रतिशत ज्यादा सदस्य बन गए। क्षेत्रीय विधायक व मंत्री कैैलाश विजयवर्गीय का दावा है कि उनकी विधानसभा सदस्यता अभियान में देेश में नंबर वन पर हैै, लेकिन तीन नंबर, राऊ, देपालपुर, सांवेर महू सहित अन्य क्षेत्रों में नए सदस्य नहीं बन पाए है।

विज्ञापन

 

पांच नंबर विधानसभा सबसे पीछे है। यहां 45 प्रतिशत नए सदस्य ही अब तक बन पाए है।सदस्यता अभियान देख रहे कार्यकर्ता दबी जुबान से स्वीकार रहेे है कि अंजान लोगों को सदस्य बनाने में पहले की तुलना में परेेशानी आ रही है। पहले मिस्ड काॅल देकर सदस्य बन जाते थे, लेकिन इस बार एप मेें नाम व अन्य जानकारी भरने के बाद सदस्य के मोबाइल पर ओटीपी आता है जो लोग परिचित है, वे तो नंबर देे देते है, लेकिन कई बार लोग ओटीपी देने से बच रहे है। आजकल आनलाइन फ्राॅड काफी हो रहे है। इस कारण कई लोगों ओटीपी देने में डरने लगे हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदौर को पांच लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

इंदौर को पांच लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। अभी तक शहर मेें 65 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो चुका है। इंदौर की एक नंबर विधानसभा सीट पर सबस ज्यादा 85 हजार नए सदस्य बन गए हैै, जो तय टारगेट से 9 प्रतिशत अधिक हैै। दूसरे नंबर पर दो नंबर विधानसभा क्षेत्र है। यहां 65 हजार नए सदस्य बन गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed