फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: The work of Indore-Budhani railway line was to be completed this year, but now it has started.

Indore News: इंदौर-बुधनी रेल लाइन का इस साल पुरा होना था काम, लेकिन अब हुई शुरुआत

Wed, 25 Sep 2024 08:20 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 25 Sep 2024 08:20 PM IST
सार

बजट में मध्य प्रदेश के रेल प्रोजेक्टो में सबसे ज्यादा राशि 1100 करोड़ रुपये इस परियोजना को मिले है। परियोजना के लिए अभी भी जमीन अधिगृहण का काम पूरा नहीं पाया है।  इस परियोजना से जबलपुर और इंदौर के बीच की दूरी 150 किलोमीटर  कम हो जाएगी।

विज्ञापन
Indore News: The work of Indore-Budhani railway line was to be completed this year, but now it has started.
इंदौर बुधनी लाइन का काम अब होगा शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर-बुधनी रेल परियोजना काम अब तेज होने की उम्मीद है। हाल ही में इसके टेंडर जारी हुए है। पांच साल पहले इस परियोजना को मंजूरी मिली थी,लेकिन जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों का पुरजोर विरोध रहा। इस कारण काम गति नहीं पकड़ पाया। वर्ष 2024 तक काम पूरा हो जाना था, लेकिन अब जाकर निर्माण ने गति पकड़ी है।

विज्ञापन


बजट में मध्य प्रदेश के रेल प्रोजेक्टो में सबसे ज्यादा राशि 1100 करोड़ रुपये इस परियोजना को मिले है। परियोजना के लिए अभी भी जमीन अधिगृहण का काम पूरा नहीं पाया है। देरी के कारण लागत भी बढ़ी है। इस परियोजना के बनने से जबलपुर और इंदौर के बीच की दूरी 150 किलोमीटर तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन


दोनों शहरों के बीच सफर करने में महज 5 से 6 घंटे का समय लगेगा. यह काम पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर के द्वारा किया जाएगा जिसका सर्वे भी पूरा हो चुका है। इस प्रोजेक्ट के तहत दस से ज्यादा बड़े औ चालीस से ज्यादा छोटे पुल-पुलिया बनाए जाएंगे। कुछ नए स्टेशन भी बनेंगे। जिसके लिए ज्यादा जमीन आ रही है।जबलपुर से गाडरवारा, बुधनी होते हुए इंदौर तक नई रेल लाइन बिछाई जानी है। इसके लिए 342 किलोमीटर लंबे ट्रेक तैयार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए रेलवे किसानों से जमीन भी अधिग्रहण कर रहा है। पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ हर्ष श्रीवास्तव का कहना है कि रेल लाइन पर भूमि अधिग्रहण का काम चल रहा है लेकिन भूमि के बदले नौकरी की कोई भी योजना नहीं है।किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। इस रेल लाइन के बन जाने से जबलपुर से गाडरवारा होते हुए बुधनी से इंदौर का सफर किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed