फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: The Australia-New Zealand match did not attract many spectators due to the festival, and the stad

Indore News: ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के मैच को त्यौहार के कारण नहीं मिले ज्यादा दर्शक, खाली रहा स्टेडियम

Wed, 01 Oct 2025 05:30 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 01 Oct 2025 05:30 PM IST
सार

नवमी और दशहरे के कारण शहरवासी अभी व्यस्त है। इस कारण मैच को लेकर उत्साह कम रहा। वैसे भी पहले मैच में इंडिया क्रिकेट टीम नहीं थी। इस कारण भी खेलप्रेमियों ने ज्यादा रुचि नहीं ली। स्टेडियम 50 फीसदी भी नहीं भर पाया।

विज्ञापन
Indore News: The Australia-New Zealand match did not attract many spectators due to the festival, and the stad
मैच के लिए रही कम भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के होलकर स्टेडियम में बुधवार से आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के मैच शुरू हुए। 28 साल बाद इंदौर महिला वनडे विश्व कप की मेजबानी इंदौर को मिली, लेकिन पहले मैच में दर्शकों की कमी नजर आई। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में मुकाबला हुआ इसके लिए स्टेडियम के भीतर और बाहर तैयारियां पूरी कर ली गई थी। बेरिकेड लगाए गए थे। स्टेडियम के बाहर की सड़क को भी बंद कर दिया गया था, लेकिन जब मैच शुरू हुआ तो ज्यादा दर्शक नहीं पहुंचे। बाद में रेसकोर्स रोड वाहनों के लिए खोल दिया गया।

विज्ञापन

 

दरअसल नवमी और दशहरे के कारण शहरवासी अभी व्यस्त है। इस कारण मैच को लेकर उत्साह कम रहा। वैसे भी पहले मैच में इंडिया क्रिकेट टीम नहीं थी। इस कारण भी खेलप्रेमियों ने ज्यादा रुचि नहीं ली। स्टेडियम 50 फीसदी भी नहीं भर पाया।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें: Indore: इंदौर में जमीन के नामांतरण के लिए बाबू ने मांगे 50 हजार, लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें इंदौर में अपने मैच खेलेंगी। ये मैच1 से 25 अक्टूबर तक चलेंगे। इंदौर में होने वाले मैच में पहला मैच बुधवार को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच हुआ। दूसरा मैच 6 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका-न्यूजीलैंड के बीच और तीसरा मैच 19 अक्टूबर को भारत-इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा।

 

चौथा मैच 22 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच और पांचवां मैच 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और द. अफ्रीका के बीच होगा। 19 अक्टूबर को होने वाले मैच को लेकर क्रिकेटप्रेमियों में ज्यादा उत्साह है,क्योकि भारतीय टीम का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। बुधवार को एमपीसीए की सुरक्षा व्यवस्था स्टेडियम में रही, लेकिन पुलिस जवान भी सुरक्षा में तैनात रहे। मैच का लुत्फ क्रिकेटप्रेमी उठा सके, इसके लिए 100 रुपये से लेकर 500 रुपये तक रियायती मूल्यों पर टिकट की कीमत रखी गई है,हालांकि बुधवार को होने वाले मैच के लिए ज्यादा टिकट नहीं बिके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed