फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Teacher at Catalyser Coaching Institute booked for molesting Class 10th student in Annapurna area

Indore News: डेली कॉलेज की छात्रा से दरिंदगी की कोशिश, कैटेलाइजर कोचिंग की घटना, टीचर पर FIR दर्ज

Tue, 10 Feb 2026 10:00 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 10 Feb 2026 10:00 PM IST
सार

Indore News: अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र स्थित कैटेलाइजर कोचिंग के शिक्षक आदेश जोशी पर आरोप है कि उसने छात्रा को केबिन में ले जाकर अश्लील हरकतें कीं। घटना के बाद जब छात्रा ने सीनियर टीचर से शिकायत की तो उन्होंने मामले को दबाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
Indore News Teacher at Catalyser Coaching Institute booked for molesting Class 10th student in Annapurna area
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है जहां एक नामी कोचिंग संस्थान के शिक्षक पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगे हैं। डेली कॉलेज में अध्ययनरत दसवीं कक्षा की एक छात्रा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अन्नपूर्णा पुलिस ने कैटेलाइजर कोचिंग संस्थान के शिक्षक आदेश जोशी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्यों को एकत्रित करने में जुट गई है।
विज्ञापन


शिक्षक ने केबिन में की घिनौनी हरकत
छात्रा द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे की है। छात्रा जब कोचिंग पहुंची तो कुछ आवश्यक दस्तावेजों के न होने के कारण वह पहली मंजिल पर स्थित क्लासरूम में अपना बैग रखकर नीचे वापस आ गई। इसी समय आरोपी शिक्षक आदेश जोशी ने छात्रा को इशारे से अपने पास बुलाने का प्रयास किया और उसे वहां बैठने को कहा। इसके पश्चात आरोपी पैसेज एरिया में चला गया और छात्रा को भी वहीं बुला लिया। छात्रा का आरोप है कि वहां आरोपी ने उसे आपत्तिजनक बातें कहते हुए किस करने की मांग की। इतना ही नहीं आरोपी शिक्षक जबरन छात्रा का हाथ पकड़कर उसे केबिन के भीतर ले गया और उसे अपनी ओर खींचने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन


वरिष्ठ शिक्षक पर मामला रफा-दफा करने का आरोप
छात्रा ने आपबीती बताते हुए कहा कि वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से बचकर निकली और ऊपर जाकर एक सीनियर टीचर को पूरी घटना की जानकारी दी। छात्रा का गंभीर आरोप है कि सीनियर टीचर ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने के बजाय मामले को वहीं दबाने की कोशिश की। इसके बाद जब छात्रा अपना बैग लेने वापस गई तो आरोपी आदेश जोशी दोबारा उसके पास आया और छात्रा के बैग से परफ्यूम निकालकर अपने कपड़ों पर लगाने लगा। इस पूरी घटना से छात्रा अत्यधिक घबरा गई और तुरंत कोचिंग से भागकर अपने घर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने कोचिंग पहुंचकर की आरोपी की धुनाई
घर पहुंचते ही छात्रा ने आपबीती अपने परिजनों को सुनाई। घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित परिजन तुरंत कोचिंग संस्थान पहुंचे। वहां परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आरोपी शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने छात्रा के बयानों के आधार पर छेड़छाड़ और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed