फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Tai wrote a letter to the Prime Minister, said- run trains from Ujjain to Tirupati, Rameshwaram

Indore News: ताई ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र, कहा- उज्जैन से तिरुपति, रामेेश्वरम तक चलाएं ट्रेन

Sat, 25 May 2024 08:22 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 25 May 2024 08:22 PM IST
सार

सुमित्रा महाजन (ताई) ने पत्र में लिखा कि देवी अहिल्या ने देश के 12 ज्योतिर्लिंगों के जीर्णोद्धार और कई प्रमुख नदियों पर घाटों का निर्माण कराया है। होलकर राज्य का कार्य भी अहिल्या बाई हुजूर शंकर के नाम से संचालित करती थी।

विज्ञापन
Indore News: Tai wrote a letter to the Prime Minister, said- run trains from Ujjain to Tirupati, Rameshwaram
देवी अहिल्या के जन्मोत्सव पर ट्रेन चलाने की मांग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवी अहिल्या का 299वां जन्म उत्सव इंदौर में गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। गौरव दिवस के मौके पर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर तीन तीर्थ स्थलों को जोड़ने के लिए रेलगाड़ी चलाने की मांग की है।

विज्ञापन


सुमित्रा महाजन (ताई) ने पत्र में लिखा कि देवी अहिल्या ने देश के 12 ज्योतिर्लिंगों के जीर्णोद्धार और कई प्रमुख नदियों पर घाटों का निर्माण कराया है। होलकर राज्य का कार्य भी अहिल्या बाई हुजूर शंकर के नाम से संचालित करती थी। अहिल्या बाई के त्रिशताब्दी जन्मोत्सव वर्ष के मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री से उज्जैन, तिरुपति से रामेश्वरम तक त्रिसाप्ताहिक ट्रेन चलाने की मांग की है। ताई ने कहा कि इस ट्रेन के संंचालन से तीन धर्मस्थान जुड़ जाएंगे और यात्रियों को आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन


उज्जैन से दिल्ली तक ट्रेन संचालन की भी मांग
दिल्ली से उज्जैन तक ट्रेन के संचालन की भी काफी मांग है। दरअसल ज्यादा ट्रेन इंदौर से दिल्ली के लिए जाती है। उज्जैन में काफी कम समय के लिए ट्रेन का स्टॉपेज होता है। महाकाल लोक बनने के बाद दिल्ली से काफी यात्री उज्जैन के लिए आते हैं। इस कारण दिल्ली से सीधे उज्जैन की ट्रेन की डिमांड की है। रेल विभाग ने इंदौर को जो पहली वंदेभारत ट्रेन की सौगात दी है। वह भी उज्जैन में पांच मिनट के लिए रुकती है। यह ट्रेन भोपाल होते हुए नागपुर तक जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed