फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news supriya shrinate amit shah pm modi bangladesh

Indore News: बांग्लादेश पर क्यों चुप है मोदी सरकार, सुप्रिया श्रीनेत ने इंदौर में भाजपा को घेरा

Mon, 23 Dec 2024 08:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 23 Dec 2024 08:29 PM IST
सार

संसद में हुए बवाल के बाद कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बाबा साहेब आंबेडकर पर सरकार को जमकर घेरा। 
 

विज्ञापन
indore news supriya shrinate amit shah pm modi bangladesh
सुप्रिया श्रीनेत - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

बाबा साहेब आंबेडकर पर भाजपा सिर्फ राजनीति कर रही है और देश के लोगों को गुमराह कर रही है। संसद में कांग्रेस ने बाबा साहेब पर दिए गृहमंत्री के बयान को लेकर माफी मांगने के लिए कहा। इस पर हंगामा हुआ और उल्टा कांग्रेस पर ही धक्कामुक्की का आरोप लगा दिया गया। सच क्या है यह सबको पता है। हम चिल्लाचिल्ला कर कह रहे हैं कि सीसीटीवी फुटेज जारी करो तो जारी क्यों नहीं किए जा रहे हैं। हंगामे के दिन क्या हुआ इसका एक एक दृश्य रिकार्ड में है। यह बातें कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इंदौर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। 
विज्ञापन


बांग्लादेश पर क्यों नहीं बोलते पीएम
उन्होंने कहा कि भाजपा बांग्लादेश पर चुप क्यों है। मोदी सरकार ने हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर अभी तक क्या एक्शन लिया यह क्यों नहीं बता रही है। फिलिस्तीन को भाजपा की सरकार मदद भेजती है और प्रियंका गांधी के बैग पर हंगामा करती है। 
विज्ञापन


वीडियो डिलिट करवा रही भाजपा
सुप्रिया ने कहा कि आंबेडकर के लिए कांग्रेस के नेता मार भी खा सकते हैं और जेल भी जा सकते हैं। गृहमंत्री ने आंबेडकर का किस तरह से अपमान किया इसे पूरे देश ने देखा। अब भाजपा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अमित शाह के वीडियो को डिलिट करवाने का दबाव बना रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed