{"_id":"66b0556ba438388697096108","slug":"indore-news-students-take-off-their-clothes-teacher-police-case-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: छात्राओं के कपड़े उतरवाकर बोली टीचर, स्कूल में यह सब नहीं चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: छात्राओं के कपड़े उतरवाकर बोली टीचर, स्कूल में यह सब नहीं चलेगा
Mon, 05 Aug 2024 10:00 AM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 05 Aug 2024 10:00 AM IST
सार
छात्रा के पास मिला था मोबाइल, टीचर ने कहा लड़के ने गिफ्ट किया था मोबाइल, घंटी बजी तो पता चला, इसलिए चेकिंग की।
विज्ञापन
टीचर जया पंवार पर छात्राओं ने लगाए आरोप।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विस्तार
शहर के सरकारी स्कूल शारदा कन्या विद्यालय में छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर जया पंवार सामने आई हैं। कलेक्टर आशीष सिंह ने हंगामे के बाद उन्हें शिक्षा विभाग में अटैच कर दिया था। जया पंवार का कहना है कि उन पर एकतरफा कार्रवाई की गई है।
क्या है मामला
इंदौर के सरकारी स्कूल शारदा कन्या विद्यालय में छात्राओं के कपड़े उतरवाने का मामला सामने आया था। इसके बाद पैरेंट्स ने स्कूल जाकर खूब हंगामा किया। कलेक्टर आशीष सिंह ने टीचर जया पंवार को स्कूल से हटाकर शिक्षा विभाग में अटैच कर दिया। अब टीचर सामने आई हैं और उन्होंने अपना पक्ष मीडिया में रखा है।
लड़की के पास मिला था मोबाइल, लड़के ने गिफ्ट दिया था
टीचर जया पंवार का कहना है कि छात्राओं के आरोप झूठे हैं। मैंने सामान्य चेकिंग की थी। किसी को भी बाथरूम में ले जाकर कपड़े उतार कर चेक नहीं किया। क्लास रूम के बाहर ही सभी की चेकिंग की थी। उस वक्त अन्य तीन महिलाएं भी मौजूद थी लेकिन सिर्फ मुझे ही टारगेट किया गया। टीचर ने कहा कि एक छात्रा के पास हमें मोबाइल मिला था। यह मोबाइल उसे किसी लड़के ने गिफ्ट दिया था। हमने लड़के को फोन भी किया लेकिन उसने ज्यादा बात नहीं की। अब हम स्कूल में अनुशासन के लिए चेकिंग भी नहीं कर सकते हैं क्या। टीचर जया पंवार ने कहा कि छात्राओं ने खुद को बचाने के लिए मुझ पर झूठा आरोप लगा दिया। मैंने ऐसा नहीं किया है। साधारण रूप से छात्राओं की चेकिंग की। निर्वस्त्र कर चेकिंग करने जैसी बात ही नहीं है। उस दिन क्लास में किसी प्रकार का टेस्ट भी नहीं था। 31 जुलाई को टेस्ट खत्म हो चुके हैं। सिर्फ क्लास ही चल रही थी। स्कूल में अनुशासन की व्यवस्था देखने वाले सर दूसरे स्कूल गए थे इसलिए जांच करने उनकी जगह मुझे भेजा गया था।
विज्ञापन
कलेक्टर करवा रहे जांच
पांच छात्राओं ने परिजन ने मल्हारगंज थाने में इस मामले की शिकायत की है। घटना पिछले हफ्ते शुक्रवार की है। कलेक्टर इस मामले में जांच करवा रहे हैं।