{"_id":"67e6c23a3ee514f3310a53ca","slug":"indore-news-students-protest-against-dean-at-agriculture-college-demand-immediate-removal-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: एग्रीकल्चर कॉलेज में हंगामा! डीन की कुर्सी पर मंडराया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: एग्रीकल्चर कॉलेज में हंगामा! डीन की कुर्सी पर मंडराया खतरा
Fri, 28 Mar 2025 09:11 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 28 Mar 2025 09:11 PM IST
सार
Indore News: एग्रीकल्चर कॉलेज, इंदौर के छात्रों ने डीन भरत सिंह को हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली। छात्रों का आरोप है कि डीन महिला छात्रों और प्रोफेसरों के साथ बदसलूकी करते हैं।
विज्ञापन
कलेक्टर को ज्ञापन देते छात्र
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
इंदौर के एग्रीकल्चर कॉलेज के छात्र डीन भरत सिंह को हटाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। आज भी भंवरकुआं चौराहे से कलेक्टर कार्यालय तक छात्रों ने रैली निकाली। छात्रों की मांग है कि डीन भरत सिंह को तुरंत हटाना चाहिए। नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन के (एनईवाययू) रणजीत किसानवंशी ने बताया कि डीन पर लगे कई आरोपों की जांच चल रही है और जिसकी भी जांच चलती है उसे पद पर नहीं रहना चाहिए।
छात्रों ने कहा डीन से कॉलेज की छात्राएं असुरक्षित
कॉलेज के डीन भरत सिंह पर छात्राओं से बदतमीजी करने जैसे अनेक आरोप हैं। छात्रों का कहना है डीन से महिला प्रोफेसर भी सुरक्षित नहीं हैं। सभी ने कहा जब से प्रोफेसर भरत सिंह डीन बने हैं तब से कॉलेज का माहौल खराब हो गया है। यह जब डीन नहीं थे उस समय भी एक महिला प्रोफेसर ने उनके साथ बदतमीजी का आरोप लगाया था उस बात को लेकर हमने वीसी को शिकायत की थी तबसे लेकर यह हमसें रंजिश पाले हुए हैं और हमको डराते धमकाते हैं जब हम हॉस्टल की समस्या को लेकर उनके पास जाते हैं तो यह हमसे बदतमीजी करते हैं। डीन हमें धमकी देते हैं और कहते हैं कि मेरी पहुंच ऊपर तक है, डीन तो मैं केवल टाइम पास के लिए बना हूं, अभी कुछ साल बाद सीधे राजनीति में आऊंगा। तुम जैसे कई लोगों को मैं मसल चुका हूं, मुझसे टकराओगे तो तुमको भी मसल दूंगा।
कलेक्टर ने दिया जांच का आश्वासन
आज छात्रों ने बैनर, पोस्टर के साथ में रैली निकाली और डीन को हटाने की मांग की। छात्रों ने कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर आशीष सिंह से मुलाकात की और अपनी मांगें रखी। कलेक्टर ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया और छात्रों को वापस भिजवाया।