फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Strong room ready in Indore stadium, two thousand polling parties will get voting material from h

Indore News:इंदौर के स्टेडियम में स्ट्रांग रुम तैयार, दो हजार पोलिंग पार्टियों को यहां से मिलेगी मतदान सामग्री

Thu, 09 May 2024 08:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 09 May 2024 08:03 PM IST
सार

नेहरु स्टेडियम में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। इसके अलावा 20 से ज्यादा कक्षों में मतदान सामग्री वितरण का काम होगा। निर्वाचन कार्यालय से ईवीएम पिछले सप्ताह ही पहुंचा दी गई थी। उन्हें जांच कर पोलिंग पार्टियों को दिया जाएगा।

विज्ञापन
Indore News: Strong room ready in Indore stadium, two thousand polling parties will get voting material from h
स्टेडियम मेें तैयारियां पूरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर लोकसभा सीट पर 13 मई को मतदान होना हैै।उसके एक दिन पहले दो हजार से ज्यादा मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण निर्वाचन कार्यालय करेगा। इसके लिए इंदौर के नेहरु स्टेडियम में तैयाारियां पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन

 

स्टेडियम में स्ट्रांग रुम बनाया गया है। जिसमें मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम को उसमें रखा जाएगा। इस स्ट्रांग रुम की खिड़कियों को भी सील किया है। मतदान के बाद स्ट्रांग रुम का बिजली कनेक्शन भी काट दिया जाएगा, ताकि भीतर कोई अग्नि हादसा न हो सके। स्टेडियम ग्राउंड पर फायर ब्रिगेड की दमकलें अब मतगणना तक खड़ी रहेगी।

विज्ञापन

स्टेडियम में तीन डोम बनाए गए है। पिछली बार की तरह विधानसभा क्षेत्रों के हिसाब से डोम में अलग-अलग सेक्टर रहेंगे। वहां मतदान दल अपनी टेबलों पर बैठेंगे और टेबल तक ही मतदान सामग्री पहुंचाई जाएगी। उसके बाद पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान सामग्री का वितरण 12 मई की सुबह सात बजे से शुरू होगा। सुबह साढ़े दस बजे तक सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री दे दी जाएगी। मतदान दलों के लिए दो हजार से ज्यादा बसों की व्यवस्था प्रशासन ने कर रखी है। गर्मी के मौसम को देखते हुए इस बार पोलिंग पार्टियों को अेाआरएस घोल, एनर्जी पाऊडर भी दिया जाएगा।

स्टेडियम में लगाए सीसीटीवी कैमरे

नेहरु स्टेडियम में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। इसके अलावा 20 से ज्यादा कक्षों में मतदान सामग्री वितरण का काम होगा। निर्वाचन कार्यालय से ईवीएम पिछले सप्ताह ही पहुंचा दी गई थी। उन्हें जांच कर पोलिंग पार्टियों को दिया जाएगा।

एक माह में खाली हो जाएगा स्टेडियम

मतगणना और मतदान वितरण का कार्य हर चुनाव में नेहरु स्टेडियम मेें होता हैै। इस कारण स्टेडियम दो माह के लिए बंद रहता है। पहले छह माह तक ईवीएम स्टेडियम से नहीं हट पाती थी, लेकिन अब निर्वाचन आयोग ने इसके लिए एक भवन तैयार कर लिया है। मतगणना के बाद ईवीएम को उस भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। जुलाई माह तक स्टेडियम में फिर खेल गतिविधियां शुरू हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed