फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news Sports Grounds bal vinay mandir swami vivekanand school

Indore News: एक करोड़ में बनेंगे दो खेल मैदान, बाल विनय मंदिर और स्वामी विवेकानंद स्कूल को मिलेगी सौगात

Thu, 22 May 2025 06:23 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 22 May 2025 06:23 PM IST
सार

Indore News: शहर के दो सबसे प्रतिष्ठित सरकारी स्कूलों में खेल सुविधाएं बढ़ाने के लिए तैयारी, शहर के प्रमुख खेल आयोजन भी होंगे यहां। 

विज्ञापन
Indore news Sports Grounds bal vinay mandir swami vivekanand school
बाल विनय मंदिर का खेल मैदान - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

पहली बार इंदौर नगर निगम शहर के दो सरकारी स्कूलों में खेल मैदान तैयार कर रहा है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और महापौर परिषद सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया ने बताया कि नगर निगम द्वारा एक करोड़ रुपए की लागत से दोनों जगह बच्चों के खेलने का मैदान बनाया जाएगा। पहाड़िया ने बताया कि शासकीय उत्कृष्ट बाल विनय मंदिर में 60.81 लाख रुपए की लागत से मैदान का विकास किया जाएगा। इसमें 2 डग आउट, 2 हैंडबॉल कोर्ट, 1 वालीबॉल कोर्ट, 1 खो-खो कोर्ट, 1 रोपवे मलखंभ, 1 लाल मिट्टी का 6 लेन का मॉर्निंग वॉक ट्रैक का निर्माण होगा। मलखंभमैदान का निर्माण एवं खेल मैदान को पूर्ण विकसित करने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही स्वामी विवेकानंद स्कूल में 35.47 लाख की लागत से खुला मैदान बनेगा। लाल मिट्टी के इस मैदान में आसपास दीवार बनाई जाएगी और जाली लगाई जाएगी, एंट्री गेट का निर्माण होगा और आने जाने का रास्ता छोड़कर पार्किंग निर्माण की जाएगी। दोनों ही जगह भूमिपूजन हो गया है, काम तेजी से किया जा रहा है। नया सत्र शुरू होने के समय तक बच्चों को कई सुविधाएं मिलने लगेंगी। 
विज्ञापन


 33 नई सड़कें बनेंगी, हर वार्ड में खुलेगी योग शाला, इंदौर नगर निगम बजट में और क्या खास
विज्ञापन


सीएम आए थे बाल विनय मंदिर
तीन महीने पहले ही सीएम मोहन यादव बाल विनय मंदिर आए थे। वहां पर उन्होंने बच्चों के साथ में भोजन कार्यक्रम में भाग लिया था। मुख्यमंत्री के साथ शहर के सभी प्रमुख अधिकारियों ने स्कूल के बच्चों के साथ में भोजन किया था और अपने अनुभव शेयर किए थे। बाल विनय मंदिर शहर का पहला सरकारी एक्सीलेंस इंग्लिश मीडियम स्कूल है जहां के बच्चे देश विदेश में बड़े पदों पर कार्यरत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े खेल आयोजनों की राह खुलेगी
दोनों ही स्कूलों को खेल मैदान मिलने से शहर में  बड़े खेल आयोजनों की राह खुलेगी। सरकारी विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं वाले खेल मैदान मिलने से शहर के प्रमुख आयोजन यहां पर हो सकेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग सालभर कई खेल गतिविधियां करवाता है और कई प्रतिस्पर्धाएं होती हैं। उनके लिए यहां पर कई सुविधाएं मिल सकेंगी। 

हर वार्ड में योग मित्रा पार्क भी बनवा रहा निगम
इस साल नगर निगम ने जो बजट पेश किया है उसमें शहर के लिए कुल आठ हजार 174 करोड़ का बजट रखा गया है। मेयर पुष्यमित्र भार्गव के अनुसार इंदौर में मास्टर प्लान की 33 नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा हर वार्ड में एक ग्लोबल गार्डन बनेगा और उनमें योग शालाएं संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed