फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Social media influencer Veer Sharma receives death threats over Dharmendra Bilotia row

Indore News: धर्मेंद्र बिलोटिया से विवाद पड़ा भारी? इन्फ्लूएंसर वीर शर्मा को फोन पर मिली धमकी

Sun, 28 Dec 2025 06:39 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 28 Dec 2025 06:39 AM IST
सार

Indore News: इंदौर के प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर वीर शर्मा को अज्ञात कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोप है कि धर्मेंद्र बिलोटिया के खिलाफ बयान देने पर वीर को चंबल नदी में फेंकने की धमकी मिली। 

विज्ञापन
Indore News Social media influencer Veer Sharma receives death threats over Dharmendra Bilotia row
धर्मेंद्र बिलोटिया और वीर पारुल की जोड़ी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर वीर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के बाद वीर शर्मा ने अपने साथियों के साथ एमआईजी थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: देर रात पार्टी करने वालों की खैर नहीं, पुलिस ने कई पबों पर छापा मारा, युवक युवतियों को पकड़ा
विज्ञापन


धर्मेंद्र बिलोटिया के खिलाफ बयानबाजी का मामला
बताया जा रहा है कि यह विवाद हाल ही में वीर शर्मा द्वारा सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर धर्मेंद्र बिलोटिया के खिलाफ दिए गए बयानों से शुरू हुआ। कुछ समय पहले धर्मेंद्र बिलोटिया के दुबई वाले एक वीडियो को लेकर वीर ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी, जिसके बाद से ही यह विवाद गहराता नजर आ रहा है। वीर अपनी महिला मित्र पारुल के साथ वीडियो बनाते हैं और सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। वहीं धर्मेंद्र बिलोटिया भी सोशल मीडिया का जाना माना चेहरा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंबल नदी में फेंकने की दी धमकी
वीर शर्मा के अनुसार उन्हें मोबाइल फोन पर अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया था। कॉल करने वाले ने सीधे तौर पर वीर को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने धर्मेंद्र बिलोटिया के खिलाफ आगे कुछ भी कहा, तो उन्हें मारकर चंबल नदी में फेंक दिया जाएगा। इतना ही नहीं, वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार धमकियां मिल रही हैं।

पुलिस धमकी देने वाले को तलाश रही है
एमआईजी थाना प्रभारी सी.बी. सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि वीर शर्मा शनिवार दोपहर थाने आए थे और उन्होंने अपनी शिकायत का आवेदन दिया है। पुलिस अब कॉल रिकॉर्ड्स और सोशल मीडिया मैसेज की जांच कर रही है ताकि धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed