फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Shopkeeper in Indore suffered a heart attack while selling a mobile phone to a customer and died.

Indore News: इंदौर में ग्राहक को मोबाइल बेचते समय दुकानदार को आया हार्ट अटैक, मौत

Wed, 10 Dec 2025 04:18 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 10 Dec 2025 04:18 PM IST
सार

इंदौर में एक दुकादार की उस वक्त मौत हो गई, जब वह ग्राहक को मोबाइल फोन बेच रहा था। उसे दिल का दौरा पड़ा और अचानक उसकी मौत हो गई। इंदौर में कम उम्र के लोगों को दिल का दौरा पड़ने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

विज्ञापन
Indore News: Shopkeeper in Indore suffered a heart attack while selling a mobile phone to a customer and died.
मोबाइल बेचते समय दुकानदार को हार्ट अटैक - फोटो : amar ujala

विस्तार

मोबाइल की दुकान पर मोबाइल बेचने के दौरान एक दुकानदार को दिल का दौरा पड़ गया। वह दुकान के काउंटर पर एक ग्राहक को मोबाइल बेचने के बाद फाइनेंस के दस्तावेजों की औपचारिकता पूरी कर रहा था तभी अचानक गश खाकर गिर पड़ा। उसे आसपास के दुकानदारों ने समीप के अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को खबर दी। अस्पताल में डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतक शिवनारायण मालवीय की उम्र 31 साल की थी। वह तीन इमली चौराहे के पास एक दुकान पर काम करता था। दोपहर में एक ग्राहक मोबाइल खरीदने आया था। मोबाइल पसंद आने के बाद वह फाइनेंस की कार्यवाही पूर्ण कर रहा था। तभी अचानक गिर पड़ा। मोबाइल खरीदने आए ग्राहक को भी समझ नहीं आया कि आखिर उसे क्या हुआ। उसने आसपास के व्यापारियों को शिवनारायण के गिरने की सूचना दी।

विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने बताया कि शिवनारायण को पहले किसी तरह की बीमारी नहीं थी। घर से नाश्ता करने के बाद वह दुकान पर गया था। दोपहर में साथी कर्मचारी का फोन आया और उसके मृत होने की सूचना दी। डाॅक्टरों ने मौत की वजह दिल का दौरा बताया है, लेकिन हमने पोस्टमॉर्टम भी कराया था। उसमें भी वजह हार्ट अटैक ही बताई गई। शिवनारायण का विवाह हो चुका है और उसके दो बेटे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार आ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले
ठंड का मौसम आते ही लगातार कम उम्र के लोगों को दिल का दौरा पड़ने के मामले सामने आ रहे हैं। इससे पहले इंदौर में एक प्राॅपर्टी कारोबारी को हार्ट अटैक आया था। वह खराब गाड़ी को सुधरवाने जा रहा था। पेट्रोल पंप पर भी एक युवक को दिल का दौर पड़ा था।

डाॅक्टरों का कहना है कि ठंड के समय खून की नसें सिकुड़ जाती हैं। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और दिल पर भी ज्यादा दबाव बढ़ता है। दिल की बीमारी से ग्रसित लोगों को इस मौसम में खून के ब्लाॅकेज का खतरा बढ़ जाता है। इस कारण हार्ट अटैक की संभावना ज्यादा बनी रहती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed