फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Seventeen railway workers including three officers of Ratlam division honored with Vishisht Rail

Indore News:रतलाम मंडल के तीन अधिकारियों सहित सत्रह रेलकर्मी विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित

Sat, 18 Jan 2025 03:29 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 18 Jan 2025 03:29 PM IST
सार

रतलाम मंडल के तीन अधिकारियों सहित 17 रेल कर्मियों को वर्ष 2024 में अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मेडल व मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Indore News: Seventeen railway workers including three officers of Ratlam division honored with Vishisht Rail
रतलाम रेल मंडल के कर्मचारी पुरस्कृत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुम्बई के यशवंत राव चव्हान प्रतिष्ठान में रेलवे चर्चगेट कार्यालय द्वारा 69वां रेल सप्ताह विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया । इस दौरान महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे अशोक कुमार मिश्र द्वारा पश्चिम रेलवे के विभिन्न मंडलों,उत्पादन एवं निर्माण इकाइयों के कुल 92 अधिकारियों एवं कर्मचारियों जिसमें रतलाम मंडल के तीन अधिकारियों सहित 17 रेल कर्मियों को वर्ष 2024 में अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मेडल व मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

 

महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे द्वारा पुरस्कृत होने वालों में रतलाम मंडल के अधिकारियों में अंकित सोमानी- वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक, अरिमा भटनागर-वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, दिव्या पारीक- मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर एवं कर्मचारियों में मुकेश कुमार-मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक जनसंपर्क विभाग, राजेन्द्र सेन- वरिष्ठ अनुवादक राजभाषा विभाग, रामेश्वर मीना-कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क वाणिज्य विभाग, संदीप कुमार –वरिष्ठ खंड अभियंता बिजली विभाग/दाहोद, अमित चौहान- तकनीशियन, सत्यजीत स्वेन-वरिष्ठ खंड अभियंता पी वे निर्माण विभाग, निर्वेश गौड़- कनिष्ठ अभियंता निर्माण विभाग, अनिल लक्षकार-ट्रैक मेंटेनर-इंजीनियरिंग विभाग, देवीदास थावरे- सीनियर टेकनिशियन यांत्रिक विभाग, संजीव कुमार केमिकल एवं मेटलर्जिकल असिस्टेंट मेकेनिकल विभाग दाहोद, सुनील कुमार वरिष्ठ खंड अभियंता(सिगनल) संकेत एवं दूरसंचार विभाग, हरेन्द्र कुमार-कांस्टेबल-सुरक्षा विभाग, शिवम गोस्वामी- डीएमएस स्टोर विभाग दाहोद, जगराम मीना- सीडीएमएस स्टोर विभाग दाहोद शामिल हैं।

विज्ञापन

 

विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार मिलने पर मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी अपने-अपने क्षेत्र के कार्यों को पूरी तन्मयता एवं कर्मठता के साथ करें ताकि मंडल के अधिक से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियो को मंडल, जोनल एवं रेलवे बोर्ड स्तर पर सम्मान प्राप्त हो तथा रतलाम मंडल सतत विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed