फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news school bomb police checking

Indore News: इंदौर के स्कूल में बम की सूचना, छात्रों को बाहर करवाया, पुलिस कर रही जांच

Mon, 09 Sep 2024 07:17 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 09 Sep 2024 07:17 PM IST
सार

स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र के पिता के पास फोन आया और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। तुरंत जांच की। अब फोन करने वाले को तलाश किया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
indore news school bomb police checking
AI Photo School Image - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर के एक निजी स्कूल में बम होने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। एक छात्र के पिता को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर स्कूल में बम लगा होने की सूचना दी थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूल को खाली कराया और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया। हालांकि, पूरी तलाशी के बाद कोई बम नहीं मिला।
विज्ञापन


फोन करने वाले की तलाशी
डीसीपी विनोद मीणा ने मीडिया को  जानकारी देते हुए बताया कि एक पिता अंकित सोनी के पास एक कॉल आया। बात करने वाले ने बताया कि तुम्हारा बेटा जिस स्कूल में पढ़ता है। उसमें बम लगा हुआ है। जिसे कुछ देर में उड़ा दिया जाएगा। उन्होंने इस मामले में तत्काल डायल 100 को सूचना दी। सोनी का बेटा पल्हर नगर के गुरुकुल में पढ़ता है। अंकित सोनी की शिकायत पर कुछ ही देर में यहां अन्नपूर्णा पुलिस की गाड़ी पहुंची और जांच की। इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने छात्रों और उनके अभिभावकों को आश्वस्त किया कि स्कूल सुरक्षित है और ऐसी किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। पुलिस ने भी लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और ऐसी किसी भी सूचना पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की। इस घटना के कारण स्कूल में कुछ समय के लिए पढ़ाई बाधित हुई। हालांकि, पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद स्कूल की कक्षाएं फिर से शुरू कर दी।
विज्ञापन


स्कूल ने सुरक्षा मजबूत करने का कहा 
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि यह मामला झूठी सूचना देने का हो सकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी झूठी सूचना पर विश्वास न करें और पुलिस का सहयोग करें। स्कूल प्रशासन ने भी इस घटना से सबक लेते हुए स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का फैसला किया है। स्कूल ने छात्रों और उनके अभिभावकों को आश्वस्त किया है कि स्कूल की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed