{"_id":"68b292f091f3e8452f067865","slug":"indore-news-sarafa-traders-demand-removal-of-choupati-and-extend-market-timings-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: सराफा चौपाटी हटाने के लिए फॉर्म भरवा रहे कारोबारी, 10 बजे तक खुली रखेंगे सोने चांदी की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: सराफा चौपाटी हटाने के लिए फॉर्म भरवा रहे कारोबारी, 10 बजे तक खुली रखेंगे सोने चांदी की दुकानें
Sat, 30 Aug 2025 11:28 AM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 30 Aug 2025 11:28 AM IST
सार
Indore News: 1 सितंबर से चौपाटी हटाने के लिए सराफा कारोबारी रोज बैठकें कर रहे हैं, चौपाटी के व्यापारियों ने भी सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात की और परेशानियों पर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन
चौपाटी हटाने के लिए फॉर्म भरवा रहे कारोबारी
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
सराफा चौपाटी को शिफ्ट करने के लिए सराफा व्यापारी एसोसिएशन सक्रिय हो गया है। एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि 1 सितंबर से सराफा बाजार रात 10 बजे तक खुला रहेगा, ताकि चौपाटी की भीड़ से बिना बाधा व्यापार को बढ़ावा मिल सके। पहले यह निर्णय गुरुवार से लागू करने का विचार था, लेकिन व्यापारियों और पदाधिकारियों से चर्चा के बाद इसे 1 सितंबर से लागू करने का निश्चय लिया गया। इस फैसले के समर्थन में व्यापारियों से स्वेच्छा से फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। गुरुवार को ‘बड़ा सराफा’ क्षेत्र से 80 से अधिक फॉर्म जमा हुए, जबकि बाकी शुक्रवार को भी दिन भर फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया चालू रही। आज भी व्यापारी हर दुकान पर जाकर अपील कर रहे हैं कि फॉर्म भरें और चौपाटी हटाने में मदद करें।
यह भी पढ़ें...
Indore: पूछताछ में इति ने पुलिस से कहा- भूपेंद्र से दोस्ती थी, ब्लैकमेल कभी नहीं किया
समर्थन फॉर्म भर रहे व्यापारी
कुछ दिन पहले एसोसिएशन की व्यापारियों के साथ बैठक हुई थी। बैठक में समर्थन फॉर्म वितरित किए गए, जिनमें लिखा था “मैं एसोसिएशन के चौपाटी मुक्त सराफा अभियान का समर्थन करता हूं। मैं बिना किसी दबाव के यह निश्चय करता हूं कि 1 सितंबर से अपनी दुकान/कॉम्प्लेक्स के बाहर किसी भी तरह की चौपाटी या अस्थायी दुकान संचालित नहीं होने दूंगा।” इस फॉर्म में व्यापारियों को नाम, फर्म का नाम, मोबाइल नंबर और दुकान की सील लगाकर वापस करना था। गुरुवार से पदाधिकारियों ने इन फॉर्म को एकत्र करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
चौपाटी पदाधिकारियों ने की मुलाकात
गुरुवार को सराफा चौपाटी एसोसिएशन के पदाधिकारी, सराफा व्यापारी एसोसिएशन से मिलने पहुंचे। मुलाकात में चौपाटी लगाने से जुड़ी समस्याओं और समाधान पर चर्चा हुई। चौपाटी एसोसिएशन के अध्यक्ष राम गुप्ता ने बताया कि उन्होंने व्यापारियों की परेशानियां सुनीं और इस मुद्दे पर कोई समझौता आधारित समाधान निकालने की बात कही। चौपाटी के समय को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।