फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: RSS General Secretary Hos Bol said – India lived not for itself but for the welfare of the world.

Indore News:आरएसएस सरकार्यवाह होसबोले ने कहा - भारत अपने लिए नहीं बल्कि विश्व कल्याण के लिए जिया

Sat, 29 Nov 2025 10:35 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 29 Nov 2025 10:35 PM IST
सार

होसबोले ने कहा कि आक्रांता राष्ट्र आज समाप्त हो गए हैं। भारत सनातन देश है। हम भी नर से नारायण बन सकते हैं। भारत अपने लिए नहीं, विश्व के कल्याण के लिए ही जिया है। 

विज्ञापन
Indore News: RSS General Secretary Hos Bol said – India lived not for itself but for the welfare of the world.
मालवा प्रांत का संवाद - फोटो : amar ujala

विस्तार

संघ शताब्दी वर्ष में जनजाति विकास मंच द्वारा इंदौर में मालवा प्रांत का संवाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले की मौजूदगी में हुआ। इस मौके पर होसबोले ने भारत भूमि, भारत माता और जो हिंदू समानताएं हैं, उनके बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भारत अपने लिए नहीं, बल्कि विश्व कल्याण के लिए जिया। 

विज्ञापन


होसबोले ने विभिन्न संगठनों, एकल अभियान, कल्याण आश्रम, सेवा भारती, जनजाति विकास मंच, जनजाति सुरक्षा मंच और स्वयंसेवकों द्वारा देशभर में जनजाति क्षेत्रों में शिक्षा, स्वावलंबन, कृषि, धर्म जागरण की दृष्टि से चलाए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनजाति अस्मिता और अस्तित्व दोनों की रक्षा करने की आवश्यकता है। हमें भाषा, परंपरा, मान्यताएं, प्रकृति पूजन का संरक्षण करना होगा। साथ ही अस्तित्व के लिए विकास, आधुनिकता, समाज के साथ कदमताल करने का संकल्प लेकर चलना होगा।
विज्ञापन


होसबोले ने कहा कि आक्रांता राष्ट्र आज समाप्त हो गए हैं।भारत सनातन देश है। हम भी नर से नारायण बन सकते हैं। भारत अपने लिए नहीं, विश्व के कल्याण के लिए ही जिया है। भारत को भारत बनाए रखने का नाम है हिंदुत्व। उन्होंने कहा कि हम सभी एक भारतीय हैं। हम सभी भारत माता की संतान है। यही विचार सर्वोपरि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कार्यक्रम में मालवा प्रांत के संघचालक प्रकाश शास्त्री, भीमानायक वनांचल समिति के अध्यक्ष अजमेर सिंह भाबर भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन खेमसिंह जामरा ने किया। प्रस्तावना रूपसिंह नागर ने रखी। अंत में अजमेरसिंह ने आभार प्रकट किया। रविवार को कार्यक्रम में मालवा प्रांत के प्रमुखों की गोष्ठी रखी गई है। इसमें उनसे संवाद होगा। वे गृह संपर्क अभियान में हिंदू समाज के घरों पर जाकर संपर्क भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed