फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news: readymade garment trader dies by suicide after harassment over loan interest

Indore News: कर्ज से टूटे व्यापारी ने जहर खाकर दी जान, मौत से पहले बनाए Video में लिए ये नाम...

Fri, 18 Jul 2025 10:59 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 18 Jul 2025 10:59 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में एक रेडीमेड कपड़ा व्यापारी ने जिला अस्पताल के बाहर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड कर कुछ लोगों पर अधिक ब्याज वसूली और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
indore news: readymade garment trader dies by suicide after harassment over loan interest
महेन्द्र - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

एरोड्रम क्षेत्र में रहने वाले एक रेडीमेड कपड़ा व्यापारी ने शुक्रवार देर शाम जिला अस्पताल के बाहर जहर खा लिया। व्यापारी ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने कुछ लोगों पर कर्ज के पैसे को लेकर मानसिक प्रताड़ना देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। व्यापारी के परिजनों के अनुसार वह समय पर सभी कर्ज चुकाता रहा, लेकिन अधिक ब्याज की मांग को लेकर उसे बार-बार परेशान किया जा रहा था, जिससे वह गहरे तनाव में था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: सरकारी अस्पताल में जन्मी 5.43 किलो की बच्ची, बना MP का नया रिकॉर्ड
विज्ञापन


चंदन नगर थाना पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान महेन्द्र जाधव (पुत्र कांतिलाल जाधव, निवासी पल्हर नगर) के रूप में हुई है। उसे शुक्रवार शाम जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चुरी भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहर खाकर अस्पताल पहुंचा
महेन्द्र के भाई जितेन्द्र ने बताया कि महेन्द्र अपनी एक्टिवा से जिला अस्पताल पहुंचा था। वहां उसने जहर खा लिया और सीधे अस्पताल के अंदर जाकर डॉक्टरों को खुद बताया कि उसने जहर पी लिया है। प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ने पर उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस परेशान करने वालो को तलाश रही
पुलिस अब उस वीडियो की जांच कर रही है, जिसमें महेन्द्र ने खुद को प्रताड़ित करने वालों के नाम लिए हैं। वहीं, परिवार और स्थानीय व्यापारी वर्ग ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed