{"_id":"68558eeb3e732f03e90b8c87","slug":"indore-news-rape-blackmail-and-forced-religious-conversion-case-shocks-vijay-nagar-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: फरदीन बना कमल, धोखे से दोस्ती करके रेप किया, वीडियो बनाकर चार साल शोषण करता रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: फरदीन बना कमल, धोखे से दोस्ती करके रेप किया, वीडियो बनाकर चार साल शोषण करता रहा
Fri, 20 Jun 2025 10:14 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 20 Jun 2025 10:14 PM IST
सार
Indore News: छात्रा की मां ने मोबाइल देखा तो ब्लैकमेलिंग का खुलासा हुआ। छात्रा की सहेली ने भी मदद करने के बजाय उसे धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया।
विज्ञापन
फरदीन और शाहनवाज
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के विजयनगर में एक छात्रा से नाम छिपाकर दोस्ती करने और फिर रेप करने का मामला सामने आया है। इसमें ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की भी शिकायत हुई है। छात्रा को लेकर हिंदूवादी नेता मानसिंह राजावत, लक्की सहित अन्य लोग गुरुवार को थाने पहुंचे थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हिंदूवादियों के मुताबिक, आरोपी छात्रा को धमकाकर चार साल से उसका शोषण कर रहा था। विजयनगर पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर कमल उर्फ फरदीन खान (गुना) और उसकी सहेली जोया खान (खजराना) के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Indore News: दुकान हटाने के विरोध में बुलड़ोजर के सामने लेटे दुकानदार, केस दर्ज
सहेली से मदद मांगी तो बोली मुस्लिम बन जाओ
छात्रा की मां को इस मामले की सबसे पहले जानकारी मिली थी। मां ने पुलिस को बताया कि बेटी के मोबाइल में बेटी और एक युवक की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले। पूछताछ करने पर बेटी ने बताया कि नानी के घर लॉकडाउन के समय गुना में एक लड़का मिला। लड़ने ने अपना नाम कमल बताया। दोनों में दोस्ती हो गई। कमल 6 जनवरी 2023 को नानी के घर पर आया तब कोई भी घर पर नहीं था। उसने नानी के घर पर ही मेरी बेटी से रेप किया और कुछ अश्लील फोटो और वीडियो मोबाइल में बना लिए। इसके बाद वह ब्लैकमेल करके बार बार रेप करने लगा। छात्रा को उसके आधार कार्ड से पता चला कि कमल का असली नाम फरदीन है। कमल उर्फ फरदीन ने अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद में कई बार जबरदस्ती की। छात्रा ने अपनी स्कूल दोस्त जोया खान को मदद के लिए बात बताई तो उसने कहा कि फरदीन से प्यार करती हो, शादी करना चाहती हो, तो तुमको इस्लाम कबूल करना पड़ेगा और अगर नहीं करोगी तो फरदीन तुम्हारे फोटो वीडियो वायरल कर देगा, इसलिए इस्लाम कबूल कर लो। इसके बाद छात्रा परेशान रहने लगी। छात्रा को परेशान देखकर मां ने मोबाइल चेक किया और इस मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
महिला से रेप के बाद बेटे का खतना करवाया
इंदौर के खजराना थाने में तलाकशुदा महिला से रेप और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में नया मोड़ आया है। गुरुवार को पीड़िता ने आरोपी श्याम उर्फ शाहनवाज, उसके पिता और भाई पर अपने 14 वर्षीय बेटे का जबरन खतना कराने का आरोप लगाते हुए एक और एफआईआर दर्ज कराई है। इससे पहले सोमवार, 16 जून को महिला ने शाहनवाज पर रेप और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस उसके पिता सलीम पटेल और भाई सोहेल पटेल की भी तलाश में जुटी है। खजराना टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि आरोपी से इंदौर प्रेस क्लब में उसकी पहचान हुई थी। आरोपी ने महिला से पहचान छिपाकर दोस्ती करने के बाद आपसी सहमति से कई बार संबंध बनाए। झूठ पकड़े जाने के बाद वह पीड़िता से शादी का वादा कर उसके साथ रहने लगा। कुछ दिनों बाद ही पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। इसके बाद बेटे का जबरन खतना करवा दिया।