Indore News: दुकान हटाने के विरोध में बुलड़ोजर के सामने लेटे दुकानदार, केस दर्ज
प्रभावित लोग मशीन के आगे खड़े हो गए और कार्रवाई रोकने की कोशिश की। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई और तनाव की स्थिति बन गई। निगम और लोगों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के छावनी मार्ग पर टीन शेड हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। जैसे ही जेसीबी मौके पर पहुंची, प्रभावित लोग मशीन के आगे खड़े हो गए और कार्रवाई रोकने की कोशिश की। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई और तनाव की स्थिति बन गई। निगम और लोगों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। स्थिति को देखते हुए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।विरोध के बीच कार्रवाई तो रुकी गई, लेकिन बगैर अतिक्रमण तोड़े निगम के अफसरों ने दुकानदारों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज करवा दिया।
जनसुनवाई में प्राप्त अवैध निर्माण की शिकायत के निराकरण के लिए निगमायुक्त शिवम वर्मा ने अफसरों को निर्देश दिए थे। इसके चलते शुक्रवार को श्रद्धानंद मार्ग के कलाली मोहल्ला स्थित पदमवंशीय मारवाडी राठौर पंचायत गोपाल मंदिर ट्रस्ट के स्वामित्व के चारभुजा नाथ मंदिर की जमीन से अवैध गुमटियां व टीनेशेड हटाने निगम की रिमूवल गैंग पहुंची। जिसका दुकादनदारों ने विरोध किया।
कलाली मोहल्ला शराब की दुकान के बगल में बनी नीलम सोनकर, बृजराज सोनकर, बंटी सोनकर, गौरव सोनकर ने अपने अवैध कब्जे नहीं हटाने दिए। वे अफसरों से भिड़ने लगे। कुछ दुकानदार जेसीबी के सामने लेट गए। विरोध होते देख रिमूवल गैंग ने निर्माण तो नहीं तोड़े, लेकिन चारों दुकानदारों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस संयोगिता गंज में दर्ज कराया।
