फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Rangpanchami Ger CCTV Drones and Online Roof Booking

Indore News: रंगपंचमी की गेर में जमीन से आसमान तक नजर, जनता का हर मूवमेंट होगा रिकॉर्ड, छतों की ऑनलाइन बुकिंग

Sun, 16 Mar 2025 04:44 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 16 Mar 2025 04:44 PM IST
सार

Indore News: कंट्रोल रूम में रहेंगे कलेक्टर और कमिश्रनर,  शहर के हर चौराहे पर भी रहेगी पुलिस टीमें, हुड़दंगियों को तुरंत पकड़ा जाएगा। 
 

विज्ञापन
Indore News Rangpanchami Ger CCTV Drones and Online Roof Booking
अधिकारी गेर मार्ग का लगातार दौरा कर रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर की लोकप्रिय रंगपंचमी की गेर में इस बार सुरक्षा के खासे इंतजाम किए गए हैं। चैंपियंस ट्राफी के बाद महू में हुई हिंसा से सबक लेते हुए इस बार पुलिस और प्रशासन इंदौर में कोई भी कोताही बरतने के मूड में नहीं है। गेर के मार्ग और इंतजामों को लेकर अधिकारी लगातार दौरे कर रहे हैं और तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। इंदौर में परंपरागत रूप से निकलने वाली रंगपंचमी की गेरों के आयोजन की व्यापक तैयारियां जारी हैं। कलेक्टर आशीष सिंह ने अधिकारियों के दल के साथ गेर मार्ग का निरीक्षण किया। इंदौर में 19 मार्च रंगपंचमी के अवसर पर रंगारंग गेर निकलेंगी। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, अपर पुलिस आयुक्त अमित सिंह, एडीएम रोशन राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन


कलेक्टर ने कहा बिजली के तार तुरंत ऊंचे करें
कलेक्टर आशीष सिंह ने गेर मार्ग के निरीक्षण की शुरूआत टोरी कार्नर चौराहे से की। इसके बाद वे निर्धारित गेर मार्गों पर पहुंचे और उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द मार्ग की मरम्मत कर दें। विद्युत सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। विद्युत के तारों को आवश्यकता अनुसार ऊंचा करें। डीपी पर भी सुरक्षा के प्रबंध रखें। पूरे मार्ग पर सभी आवश्यक बंदोबस्त सुसुनिश्चित कर ली जाए। कार्यों में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। व्यवस्थाओं को समयसीमा में पूरा करें। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रखें जाएं। कलेक्टर सिंह ने बताया कि पूरे मार्ग पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। बैरिकेटिंग की भी व्यवस्था रहेगी। आकस्मिक चिकित्सा के लिए भी प्रबंध किए जा रहे हैं। निर्धारित स्थानों पर एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहनों की व्यवस्था भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छतें ऑनलाइन बुक कर सकेंगे, पूरे रूट पर कैमरों से रहेगी निगरानी 
इस बार भी परिवारों और मेहमानों के लिए गेर मार्ग की चुनिंदा छतों पर बैठकर देखने की सुविधा जिला प्रशासन और नगर निगम करवाएगा। इसके लिए छतों की बुकिंग ऑनलाइन हो सकेगी। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि पर्व को पूरी शालीनता से मनाने की तैयारी पूरी है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से 200 से ज्यादा छतों पर व्यवस्था की जा रही है।

परिंदा भी पर न मार पाए, इस तरह रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
1. शहर के हर चौराहे पर तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी। गेर में आने जाने वाले वाहनों पर रहेगी कड़ी नजर। 
2. गेर के मार्ग पर चप्पे चप्पे पर पुलिस रहेगी। छतों पर भी फोर्स तैनात रहेगी। ड्रोन गेर के हर मूवमेंट को रिकार्ड करेगा।
3. फायर ब्रिगेड के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के दल भी तैनात रहेंगे। 
4. महिला सुरक्षाकर्मियों की हर जगह तैनाती होगी। 
5. किसी के खो जाने या भटक जाने पर तुरंत एनाउंसमेंट किए जाएंगे। 
6. असामाजिक और अराजक लोगों को तुरंत पकड़ा जाएगा।
7. मंचों के आसपास धक्कामुक्की से बचने के लिए विशेष इंतजाम होंगे।
8. कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह और सभी प्रमुख अधिकारी मौजूद रहेंगे।
9. सीसीटीवी रूम में सौ से अधिक स्क्रीन पर होगा गेर के हर कोने का लाइव टेलिकास्ट।
10. आम नागरिक बनकर भीड़ में शामिल रहेंगे पुलिसकर्मी।
11. दस से अधिक संवेदनशील क्षेत्रों की सूची बनी जिसमें विशेष पुलिस बल तैनात रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed