फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Questions are being raised on the renovation of the Municipal Commissioner's official bungalow in

Indore News: इंदौर में निगमायुक्त के सरकारी बंगले के कायाकल्प पर उठने लगे सवाल

Mon, 27 Oct 2025 08:08 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 27 Oct 2025 08:08 AM IST
सार

इंदौर में निगमायुक्त के रेसीडेंसी कोठी स्थित बंगले की मरम्मत व सौदर्यीकरण हो रहा है। सूत्रों के अनुसार इसके लिए न औचपारिक स्वीकृति ली गई और न ही टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई है। यह काम निगम के ही कुछ अफसरों की देखरेख में हो रहा है।

विज्ञापन
Indore News: Questions are being raised on the renovation of the Municipal Commissioner's official bungalow in
सरकारी बंगले का कायाकल्प - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में प्राॅपर्टी टैक्स के लिए सख्ती से सर्वे कराने का आदेश देने वाले नगर निगम आयुक्त दिलीप सिंह अब पार्षदों व जनप्रतिनिधियों के निशाने पर आ गए। थाने में उनके खिलाफ नारे लगाए गए और अब उनके सरकारी आवास के कायाकल्प पर भी सवाल उठने लगे है। इसे लेकर भी निगमायुक्त से नाराज तबके ने शिकायत की है।

विज्ञापन

 

जब भी इंदौर में अफसर तबादला होकर इंदौर आते है तो वे अपने सरकारी आवास की मरम्मत कराते है। इस काम के लिए भी टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाती है। इंदौर में निगमायुक्त के रेसीडेंसी कोठी स्थित बंगले की मरम्मत व सौदर्यीकरण हो रहा है। सूत्रों के अनुसार इसके लिए न औचपारिक स्वीकृति ली गई और न ही टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई है। यह काम निगम के ही कुछ अफसरों की देखरेख में हो रहा है। आको बता दे कि नगर निगम के दो सरकारी आवास यशवंत रोड क्लब क्षेत्र में है, लेकिन बीते चार वर्षों से इन आवासों को छोड़कर अब मेयर व निगमायुक्त रेसीडेंसी कोठी के रहते आ रहे है।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला

इंदौर में टैक्स को लेकर हुए सर्वे का विवाद मुख्यमंत्री मोहन यादव तक भी पहुंचा है। उन्होंने मामला शांत करने की जिम्मेदारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी थी। उन्होंने बैठक लेकर अफसरों को कहा कि प्राॅपर्टी टैक्स का सर्वे नहीं कराया जाए। मुख्यमंत्री सोमवार को इंदौर में आ रहे है। उनके समक्ष भी टैक्स के मामले में अफसरों के रवैए की शिकायत करने की तैयारी जनप्रतिनिधियों ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed