फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news pushyamitra bhargav mayor nri summit

Indore News: मप्र का ब्रांड एंबेसडर है इंदौर, एनआरआई इसे नई वैश्विक पहचान देंगे- सीएम मोहन यादव

Tue, 17 Dec 2024 09:38 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 17 Dec 2024 09:38 PM IST
सार

Indore News: एनआरआई समिट के दूसरे दिन कई आयोजन हुए, दुनियाभर से आए एनआरआई ने इंदौर को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता जताई। 
 

विज्ञापन
indore news pushyamitra bhargav mayor nri summit
गेंदबाजी करते महापौर। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में चल रहे दो दिवसीय एनआरआई समिट का मंगलवार शाम को समापन हुआ। सम्मेलन का समापन समारोह नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित बड़ी संख्या में आए एनआरआई की मौजूदगी में राजबाड़ा परिसर में हुआ। रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई और एनआरआई के लिए विशेष भोजन कार्यक्रम भी रखा गया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा ऑनलाइन संबोधन दिया गया।
विज्ञापन


मप्र का ब्रांड एंबेसडर है इंदौर- सीएम
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि भारत ने दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है और मध्य प्रदेश भी नई साख बना रहा है। इंदौर शहर मध्य प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभा रहा है। विगत दिनों मैं जब यूके और जर्मनी गया तो कई सारे लोगों ने उत्साह उमंग के साथ 56 दुकान से लेकर सराफा तक के व्यंजनों की प्रशंसा की। 17 दिसंबर यह हमारा प्रवासी भारतीयों का एक संबंध जोड़ता है। मेरी अपनी ओर से मध्य सरकार की ओर से आपका स्वागत अभिनंदन करता हूं। यहां आने वाले सभी एनआरआई ने इंदौर को नई वैश्विक पहचान देने की प्रतिबद्धता जताई है जो अनुकरणीय है।
विज्ञापन


इंदौर ने शुरू किया देश में एनआरआई सम्मेलन- मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मेरे महापौर के कार्यकाल के दौरान इंदौर शहर में पहला एनआरआई सम्मेलन आयोजित किया गया था, मैं कह सकता हूं कि देश में एनआरआई सम्मेलन का जनक इंदौर है। इंदौर के महापौर के नेतृत्व में एनआरआई सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है मैं इसके लिए उन्हें बधाई देता हूं। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन ने कहा की आज विश्व में कुछ होता है तो पहले भारत से इसके बारे में पूछते हैं कि क्या करना है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि करीब 45 देश के 1800 से ज्यादा इंदौरी एनआरआई हमारे साथ रजिस्टर्ड हैं जो इंदौर और जन्म भूमि के लिए सेवा करना चाहते हैं या इंदौर में उनकी क्या भूमिका तय हो उसे पर बात करना चाहते हैं। समिट में कई एनआरआई ने यह तय किया कि इंदौर के डेवलपमेंट में वे टेक्निकल सुझाव से क्या मदद कर सकते हैं। इंदौर में एक अनूठा काम हुआ कि इंदौर के वॉटर पंपिंग को और वॉटर कंजर्वेशन को बढ़ाने के लिए कई सारे सुझाव हमको मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट मैच खेला गया
इससे पहले इंदौर में चल रहे एनआरआई समिट के दूसरे दिन एक खास आयोजन के तहत बायपास स्थित LBW टर्फ पर विशेष क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। इस मैच का मुख्य उद्देश्य खेल भावना और अतिथियों के बीच आपसी सामंजस्य को बढ़ावा देना था। आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और अतिथियों ने उत्साहपूर्वक क्रिकेट का आनंद लिया। महापौर ने कहा कि यह समिट इंदौर की वैश्विक पहचान को बढ़ावा देने और एनआरआई समुदाय को शहर से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।


टीम मेयर-11 बनाम ईस्ट एशिया और दुबई की टीम के मैच हुए। मेयर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में आयोजित इस मैच ने खेल के प्रति इंदौर की गहरी रुचि और खेल संस्कृति को प्रदर्शित किया। मेयर भार्गव ने कहा कि इस तरह के आयोजन इंदौर की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान को उभारते हैं। उन्होंने प्रवासी भारतीयों (NRI) के शहर के विकास में योगदान की सराहना की।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed