फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news Property Registration Office Classic Songs

Indore News: अब पंजीयन कार्यालय में नहीं होगी बोरियत, गूंजेंगे लता, रफी और किशोर के गीत

Thu, 30 Jan 2025 08:25 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 30 Jan 2025 08:25 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के मोती तबेला पंजीयन कार्यालय में अब इंतजार के दौरान बोरियत नहीं होगी, क्योंकि यहां जल्द ही संगीत की मधुर धुनें गूंजेंगी। यह प्रदेश में अपनी तरह का पहला प्रयोग है, जो सफल रहा तो शहर के अन्य कार्यालयों में भी लागू किया जाएगा।  
 

विज्ञापन
Indore news Property Registration Office Classic Songs
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

मोती तबेला के मुख्य पंजीयन कार्यालय में अब जल्द ही संगीत की स्वर लहरी गूंजने लगेगी। नागरिकों की सुविधा और प्रतीक्षा के दौरान उनके मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए इस कार्यालय के परिसर में साउंड सिस्टम लगाया जाएगा। इस साउंड सिस्टम पर भारतीय संगीत जगत के महान गायकों लता मंगेशकर, मन्ना डे, आशा भोंसले, किशोर कुमार, मुकेश आदि के गाने सुनाए जाएंगे।  
विज्ञापन


सर्वर डाउन होने घंटो बोर होते हैं लोग
शहर में रियल एस्टेट का व्यापार तेजी से बढ़ रहा है, जिससे नागरिकों को अपनी संपत्ति का पंजीयन कराने में आसानी हो सके, इसके लिए विभिन्न स्थानों पर पंजीयन कार्यालय स्थापित किए गए हैं। हालांकि, मुख्य पंजीयन कार्यालय अब भी मोती तबेला में कलेक्टर कार्यालय के पीछे स्थित है, जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी संपत्तियों का पंजीयन कराने आते हैं। अक्सर देखा गया है कि पंजीयन प्रक्रिया के दौरान नागरिकों को अपना नंबर आने का इंतजार करना पड़ता है, वहीं सर्वर डाउन होने की स्थिति में उन्हें घंटों बैठकर सर्वर चालू होने का इंतजार भी करना पड़ता है। इस दौरान नागरिकों के पास समय बिताने का कोई विशेष साधन नहीं होता, जिससे वे बोरियत महसूस करते हैं और ज्यादातर अपने मोबाइल में व्यस्त हो जाते हैं।  
विज्ञापन


अगले महीने से शुरू होगी यह व्यवस्था
इस स्थिति को सुधारने के लिए पंजीयन कार्यालय के अधिकारियों ने नागरिकों के मनोरंजन के लिए एक अनोखा तरीका अपनाने का फैसला किया है। इसके तहत कार्यालय में साउंड सिस्टम लगाया जा रहा है, जो सुबह से लेकर शाम तक विभिन्न समय पर पुराने क्लासिक गानों को बजाएगा। यह विशेष ध्यान रखा जाएगा कि गाने केवल पुराने और लोकप्रिय हों, ताकि लोगों को सुकून और आनंद मिले। इस कार्य की जिम्मेदारी विवेक हृदय को सौंपी गई है, जो यह सुनिश्चित करेंगे कि साउंड सिस्टम सही ढंग से कार्य करे और गानों का प्रसारण सुचारू रूप से हो। पंजीयन कार्यालय में इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और प्रयास किया जा रहा है कि अगले महीने से कार्यालय में मधुर संगीत गूंजना शुरू हो जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में पहली बार यह प्रयोग
यह पहल फिलहाल एक प्रयोग के रूप में शुरू की जा रही है। पंजीयन कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि यदि मोती तबेला कार्यालय में यह प्रयोग सफल रहता है, तो इसे इंदौर शहर के अन्य सभी पंजीयन कार्यालयों में भी लागू कर दिया जाएगा। इससे नागरिकों को इंतजार के दौरान बोरियत नहीं होगी और उन्हें समय बिताने का एक नया माध्यम मिलेगा।  मध्यप्रदेश में यह अपनी तरह की पहली पहल है। अब तक प्रदेश के किसी भी पंजीयन कार्यालय में इस तरह की व्यवस्था नहीं की गई थी, लेकिन इंदौर इसे अपनाने वाला पहला शहर बनने जा रहा है। खास बात यह है कि पूरे प्रदेश में सबसे अधिक राजस्व देने वाले पंजीयन कार्यालयों में इंदौर का नाम शीर्ष पर आता है। इसलिए, इस प्रयोग को यहीं से शुरू किया जा रहा है। यदि यह सफल रहता है, तो अन्य शहरों में भी इसे लागू किया जा सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed