फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Police Station In-charge Sanjay Pathak Dies on Duty During Holi Celebration

Indore News: होली पर तैनात टीआई को आया हार्ट अटैक, पुलिस ने निरस्त किया होली मिलन समारोह

Fri, 14 Mar 2025 10:03 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 14 Mar 2025 10:03 PM IST
सार

Indore News: संजय पाठक 1988 बैच के अधिकारी थे और कई थानों में अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनकी मौत के कारण पुलिस का होली मिलन समारोह निरस्त कर दिया गया। परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं, जिनमें बड़ी बेटी सुरभि पाठक नेशनल शूटर हैं।
 

विज्ञापन
Indore News Police Station In-charge Sanjay Pathak Dies on Duty During Holi Celebration
थाना प्रभारी संजय पाठक - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में होली की ड्यूटी पर तैनात थाना प्रभारी संजय पाठक का निधन हो गया। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद बॉम्बे अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बॉम्बे अस्पताल के डॉक्टर राहुल पराशर ने बताया कि जब संजय पाठक को अस्पताल लाया गया था, उससे पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। इस दुखद खबर की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि उन्हें पहले से कोई बड़ी शारीरिक समस्या नहीं थी। अचानक आए हार्ट अटैक से सभी हैरान हैं। 

विज्ञापन

होली के मौके पर बेटमा में लगाई गई थी ड्यूटी
संजय पाठक इंदौर में आईजी ऑफिस में पदस्थ थे। होली के मौके पर उनकी ड्यूटी बेटमा इलाके में लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान ही उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हुई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके। संजय पाठक की मृत्यु के कारण शनिवार को डीआरपी लाइन में आयोजित होने वाला पुलिस का होली मिलन समारोह निरस्त कर दिया गया। इस घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन

बेटी सुरभि पाठक नेशनल शूटर हैं
संजय पाठक 1988 बैच के पुलिस अधिकारी थे। उनके पिता भेल संयंत्र में कार्यरत थे। संजय पाठक अपने परिवार के साथ इंदौर के साउथ तुकोगंज इलाके में रहते थे। परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। उनकी बड़ी बेटी सुरभि पाठक एक नेशनल शूटर हैं और भारतीय टीम का हिस्सा भी रह चुकी हैं। उनकी पत्नी एक गृहणी हैं। मूल रूप से भोपाल के रहने वाले संजय पाठक जूडो कराटे में ब्लैक बेल्ट धारक थे। अपनी सेवा के दौरान उन्होंने इंदौर के कई थानों में कार्य किया था और अपने कार्यकाल में अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। उनकी अचानक हुई मृत्यु से पुलिस विभाग में गहरा शोक व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed