{"_id":"6a8cfc9a538abe768f0376de","slug":"indore-news-police-officers-transfer-new-ti-posted-crime-branch-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News : इंदौर पुलिस में अचानक बड़ा बदलाव, 3 थानों के टीआई बदले और कई अफसर अटैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News : इंदौर पुलिस में अचानक बड़ा बदलाव, 3 थानों के टीआई बदले और कई अफसर अटैच
Tue, 25 Aug 2026 07:53 AM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Tue, 25 Aug 2026 07:53 AM IST
सार
इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने सोमवार शाम प्रशासनिक फेरबदल की सूची जारी की। टीआई से डीएसपी बने 3 अधिकारियों उमेश यादव, आरडी कानवा और संजू कामले को सीपी कार्यालय में अटैच किया गया है।
विज्ञापन
INDORE NEWS
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
इंदौर पुलिस महकमे में सोमवार शाम को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने इस संबंध में आधिकारिक सूची जारी की है। हाल ही में टीआई से डीएसपी पद पर पदोन्नत हुए 3 अधिकारियों को पुलिस आयुक्त कार्यालय में अटैच किया गया है। वहीं 3 प्रमुख थानों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त डीआरपी लाइन में मौजूद 2 अधिकारियों को क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
3 प्रमुख थानों में नए प्रभारियों की नियुक्ति
रावजी बाजार थाने से डीएसपी उमेश यादव, परदेशीपुरा थाने से आरडी कानवा और छोटी ग्वालटोली थाने से संजू कामले को पुलिस आयुक्त कार्यालय में अटैच किया गया है। पदोन्नति के बाद इन अधिकारियों के स्थान पर नए प्रभारियों की तैनाती की गई है। अब रावजी बाजार थाने की कमान दीप सिंह को, परदेशीपुरा की कमान पंकज द्विवेदी को और छोटी ग्वालटोली थाने की कमान जितेंद्र यादव को सौंपी गई है। प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए डीआरपी लाइन से लोकेन्द्र सिंह खडैत और राजकुमार रघुवंशी को क्राइम ब्रांच में पदस्थ किया गया है।
अधिकारियों का पिछला रिकॉर्ड
पंकज द्विवेदी को दूसरी बार परदेशीपुरा थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वह वरिष्ठ टीआई हैं, लेकिन विभागीय जांच की प्रक्रिया जारी होने के कारण हालिया सूची में उनका प्रमोशन नहीं हो सका। जितेंद्र यादव को पूर्व में हुए सोनाकांड प्रकरण के बाद तुकोगंज थाने से हटाकर क्राइम ब्रांच स्थानांतरित किया गया था। लगभग 5 माह के समयांतराल के बाद उन्हें पुनः थाना प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी मिली है। दीप सिंह की रावजी बाजार थाने में यह पहली पोस्टिंग है।