फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News poha day cycle event

Indore News: इंदाैर में पोहा दिवस के साथ दिया फिटनेस का संदेश, साइकिल चलाने वालों में मची होड़

Sun, 07 Jun 2026 08:02 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Sun, 07 Jun 2026 08:02 AM IST
सार

इंदौर में ऐतिहासिक राजवाड़ा पैलेस पर विश्व साइकिल दिवस और इंदौर पोहा दिवस का भव्य संयुक्त आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Indore News poha day cycle event
इंदौर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

स्वच्छता और स्वाद की राजधानी कहे जाने वाले इंदौर शहर में एक बार फिर अनोखा उत्साह देखने को मिला। यहां के ऐतिहासिक स्थल राजवाड़ा पर विश्व साइकिल दिवस और इंदौर पोहा दिवस का एक साथ भव्य आयोजन किया गया। इस दोहरे जश्न में शहर के युवाओं, स्कूली बच्चों और कॉलेज के छात्रों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


 

सेहत और पर्यावरण का संदेश

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह राजवाड़ा से हुई, जहां सैकड़ों की तादाद में साइकिल सवार इकट्ठा हुए। हाथों में तख्तियां और चेहरों पर उत्साह लिए युवाओं ने शहर की सड़कों पर साइकिल चलाई। इस दौरान युवाओं ने फिट इंदौर का संदेश दिया। इस खास मौके पर क्षेत्रीय विधायक रमेश मेंदोला भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने न सिर्फ युवाओं का उत्साह बढ़ाया, बल्कि खुद भी साइकिल चलाई और शहरवासियों को सेहतमंद रहने व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर से उज्जैन जाने के लिए तीन सड़कों का निर्माण, चौथी सड़क का काम होल्ड पर

विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्वाद और सामूहिकता का संगम

साइकिल चलाने के बाद सभी प्रतिभागियों और बच्चों के लिए इंदौर के पसंदीदा नाश्ते यानी पोहे का इंतजाम किया गया था। कई स्थानीय समाजसेवी संस्थाओं ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संस्थाओं के सदस्यों ने खुद अपने हाथों से गरमा-गरम पोहे बनाकर बच्चों और छात्रों को परोसे। राजवाड़ा के सामने एक साथ सैकड़ों लोगों ने इंदौरी पोहे का स्वाद लिया। यह आयोजन न केवल पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में सफल रहा, बल्कि इसने इंदौर की सामुदायिक संस्कृति को भी फिर से जीवंत कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed