{"_id":"6785eaff4d52f2f7e3054383","slug":"indore-news-pnr-railway-airport-fake-ticket-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: फर्जी टिकट से यात्रा करने वाली महिला को पकड़ा, पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: फर्जी टिकट से यात्रा करने वाली महिला को पकड़ा, पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Tue, 14 Jan 2025 10:11 AM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 14 Jan 2025 10:11 AM IST
सार
Indore News: महिला का दावा है कि वह टिकट उसे एजेंट ने दिया था। हालांकि वह एजेंट की जानकारी ठीक से दे नहीं पाई। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
प्रतिकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्जी टिकट के साथ यात्रा करने वाली महिला पकड़ाई है। जब उसके टिकट का पीएनआर चेक किया तब हकीकत पता चली। मामला इंदौर एयरपोर्ट का है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मामला सामने आते ही पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। अब महिला यात्री और उसे टिकट देने वाले एजेंट से पूछताछ की जा रही है।
असम की रहने वाली है महिला
एरोड्रम पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला राहुल पाटिल की शिकायत पर दर्ज किया गया है, जो एयरपोर्ट पर टिकट काउंटर इंचार्ज हैं। मामला दुर्गादास, निवासी तेजपुर, थाना आसाम, विजय श्रीनगर पर 318 (4) बीएनएस की धारा के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला दुर्गादास के पास मौजूद पीएनआर नंबर फर्जी था। इंडिगो फ्लाइट स्टाफ की असिस्टेंट मैनेजर ज्योति चौधरी ने इसकी पुष्टि की। रात करीब 8:30 बजे सब-इंस्पेक्टर रोहित गहलोत ने राहुल पाटिल को डिपार्चर गेट पर बुलाया और बताया कि दुर्गादास फर्जी टिकट के जरिए एयरपोर्ट के अंदर दाखिल हुई थी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस मामले की सूचना तुरंत राजपत्रित अधिकारी को दी।
महिला ने कहा टिकट एजेंट ने दिया था
पूछताछ में दुर्गादास ने दावा किया कि एजेंट ने उसे गलत टिकट दिया है, लेकिन वह एजेंट की पूरी जानकारी देने में असफल रही। पूछताछ में सहयोग न करने पर पुलिस को बुलाकर महिला को उनके हवाले कर दिया गया। इसके बाद राहुल पाटिल की शिकायत पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
महिला को देखकर शक हुआ
एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों को महिला को देखकर शक हुआ। वह डरी सहमी हुई थी। जब उससे सामान्य पूछताछ की तो वह घबराने लगी। इसके बाद जब टिकट का पीएनआर चेक किया तो पता चला कि टिकट फर्जी है। पुलिस जांच कर रही है कि हूबहू इस तरह का टिकट कैसे बनाया गया।