फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news: Photographer Sandeep dies by suicide, mystery deepens over family tension

Indore News: फोटोग्राफर की आत्महत्या से सब हैरान, शादी के एक साल बाद उठाया खौफनाक कदम

Sun, 08 Jun 2025 11:38 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 08 Jun 2025 11:38 AM IST
सार

Indore News: इंदौर के स्कीम नंबर 78 क्षेत्र में एक 24 वर्षीय फोटोग्राफर संदीप सोनिया ने शनिवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त वह अपने पिता के साथ घर पर अकेला था।

विज्ञापन
Indore news: Photographer Sandeep dies by suicide, mystery deepens over family tension
संदीप - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के स्कीम नंबर 78 में रहने वाले 24 वर्षीय फोटोग्राफर संदीप सोनिया ने शनिवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह अपने पिता के साथ घर पर अकेला था। पुलिस के अनुसार, संदीप ने घर की ऊपरी मंजिल पर फंदा लगाकर जान दे दी। रात में जब पिता मनोहर ऊपर पहुंचे तो बेटे को लटका पाया। परिजन तत्काल उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


Indore News: सोनम के लिए सड़कों पर उतरीं सहेलियां, जीतू पटवारी पहुंचे राजा के घर

विज्ञापन

नहीं मिला सुसाइड नोट, मोबाइल की होगी जांच
पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लसूडिया थाना पुलिस संदीप के मोबाइल की जांच करेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने आखिरी बार किससे बात की थी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं किसी पारिवारिक तनाव के चलते तो उसने यह कदम नहीं उठाया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी मायके में, मां राजस्थान में रिश्तेदारों के पास
परिवार वालों के अनुसार, संदीप की शादी को करीब एक साल हुआ था और उसकी पत्नी इन दिनों उज्जैन में अपने मायके में रह रही है। वहीं, उसकी मां भी राजस्थान में अपने रिश्तेदारों के पास गई हुई थीं। संदीप की एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है और उनके पति पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर (एसआई) के पद पर कार्यरत हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम के बाद दर्ज होंगे बयान
लसूडिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। रविवार को संदीप के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसके बाद परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस पूरे घटनाक्रम को लेकर हर पहलु की जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed