फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news: Peace chain and seminar organized on International Anti-War Day at Gandhi Hall

Indore News : गांधी हॉल में गूंजी शांति की पुकार, मानव श्रृंखला बनाकर दिया युद्ध के विरोध का संदेश

Tue, 02 Sep 2025 08:20 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 02 Sep 2025 08:20 AM IST
सार

Indore News: बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और नागरिकों ने भाग लेकर युद्ध विरोध का संदेश दिया और विश्व शांति, भाईचारे व सहयोग की अपील की।

विज्ञापन
indore news: Peace chain and seminar organized on International Anti-War Day at Gandhi Hall
सभी ने एकता और शंति का संदेश दिया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

अखिल भारतीय शांति एवं एकता संगठन (एप्सो) द्वारा अंतरराष्ट्रीय युद्ध विरोधी दिवस के अवसर पर इंदौर में गांधी हॉल में संगोष्ठी और मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लेकर युद्ध विरोध का स्पष्ट संदेश दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: बारिश की चुनौती के बीच झांकियों का निर्माण तेज, निगम ने 10 लाख की मदद की
विज्ञापन


युद्ध मानवता को पीछे धकेलता है
वक्ताओं ने कहा कि युद्ध केवल सैनिक मोर्चों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उसका गहरा आर्थिक और सामाजिक प्रभाव समाज के हर वर्ग पर पड़ता है। युद्ध से शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, पर्यावरण और रोजगार जैसी बुनियादी जरूरतें प्रभावित होती हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप और एशिया के बड़े हिस्से में भारी तबाही, खाद्यान्न संकट और शरणार्थियों की त्रासदी ने यह स्पष्ट कर दिया था कि युद्ध मानवता को केवल पीछे ही धकेलता है। आज भी यूक्रेन, ग़ाज़ा और पश्चिम एशिया जैसे क्षेत्रों में चल रहे युद्धों से लाखों लोग विस्थापित हैं और विश्व अर्थव्यवस्था पर गहरा बोझ पड़ा है। जब संसाधन हथियारों और युद्ध पर खर्च होते हैं, तो जनता की जीवन-जरूरतों पर निवेश घट जाता है, जिससे महंगाई, बेरोजगारी और असमानता बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांति के बिना प्रगति संभव नहीं
वक्ताओं ने यह भी रेखांकित किया कि स्थाई विश्व शांति के बिना मानवीय सभ्यता की प्रगति संभव नहीं है। दुनिया को हथियारों की नहीं, बल्कि सहयोग, सहअस्तित्व और समान विकास की जरूरत है। शांति आंदोलन इस दिशा में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि यह युद्ध और हिंसा की अंधी दौड़ के खिलाफ जनमत तैयार करता है और सरकारों से संवाद और शांति की राह अपनाने की मांग करता है।

मानव श्रृंखला से दिया एकता का संदेश
मानव श्रृंखला में शामिल प्रतिभागियों ने हाथों में हाथ डालकर एकता, भाईचारे और विश्व शांति का प्रतीकात्मक संदेश दिया। कार्यक्रम में यह संकल्प लिया गया कि शांति और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना के लिए हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम में  श्याम सुन्दर यादव, रामबाबू अग्रवाल, रामस्वरूप मंत्री, विजय दलाल, अरविन्द पोरवाल, पीयूष लाकरा, योगेन्द्र महावर,राहुल निहोरे, रुद्रपाल यादव, कैलाश लिम्बोदिया, अशोक दुबे, चुन्नीलाल वाधवानी, रमेश झाला, पिंकल हार्डिया, विवेक मेहता, शारदा बहन, मृदुला शर्मा, अमन यादव सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed