फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Pan Masala Trader Attacked on Road by UP-Bihar Businessmen, Gun Snatched, No FIR Filed

Indore News: सड़क पर कारोबारी को पीटा, भीड़ के सामने बंदूक छीनी, पुलिस बनी तमाशबीन

Mon, 02 Jun 2025 06:19 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 02 Jun 2025 06:19 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के जूनी इंदौर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब पान-मसाला कारोबारी किशोर वाधवानी को बीच सड़क पर घेरकर यूपी-बिहार से आए व्यापारियों ने मारपीट की। व्यापारी पिछले कई दिनों से भुगतान की मांग को लेकर इंदौर में डटे हुए थे। 

विज्ञापन
Indore News: Pan Masala Trader Attacked on Road by UP-Bihar Businessmen, Gun Snatched, No FIR Filed
सड़क पर विवाद का दृश्य और कारोबारी किशोर वाधवानी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के जूनी इंदौर इलाके में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब पान-मसाला कारोबारी किशोर वाधवानी पर बीच सड़क पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि यूपी और बिहार से आए व्यापारियों ने वाधवानी की कार को रास्ते में रोककर उन्हें घेर लिया। वाधवानी के निजी गार्ड ने जब बंदूक निकालने की कोशिश की तो वह भी आरोपियों ने छीन ली। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है, जिसमें मारपीट साफ देखी जा सकती है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आपसी विवाद कहकर वापस लौट गई। जानकारी के अनुसार, वाधवानी ने इन व्यापारियों से माल तो खरीदा था, लेकिन भुगतान नहीं किया था।
विज्ञापन


Indore Couple: राजा का शव मिलने के बाद सोनम की तलाश बनी चुनौती, बारिश-फिसलन ने बढ़ाई सर्च अभियान की मुश्किलें
विज्ञापन


रेकी कर की गई थी कारोबारी की घेराबंदी
जानकारी के अनुसार, जिन व्यापारियों ने किशोर वाधवानी की गाड़ी को रोका, वे दिल्ली और उत्तर प्रदेश से आए थे। करीब 50 से अधिक व्यापारी बीते तीन दिनों से इंदौर में वाधवानी से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे। काफी प्रयासों के बाद जब उन्हें कोई समाधान नहीं मिला, तो सोमवार सुबह उन्होंने वाधवानी की रेकी शुरू की और उनकी कार का पीछा कर उसे पलसीकर चौराहे पर रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार से बाहर निकालकर की जमकर मारपीट
सोमवार दोपहर जब किशोर वाधवानी की कार पलसीकर चौराहे से गुजर रही थी, तभी व्यापारियों ने उसे घेर लिया। गुस्साए व्यापारियों ने वाधवानी से बहस शुरू कर दी और उन्हें कार से बाहर आने के लिए मजबूर करने लगे। वाधवानी का निजी गार्ड उन्हें रोकने की कोशिश करता रहा, लेकिन जब किशोर वाधवानी बाहर निकले तो उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू हो गई। भीड़ के बीच यह पूरी घटना अराजकता का रूप लेती दिखी।

पुलिस पहुंची लेकिन बिना कार्रवाई लौट गई
घटना की सूचना मिलने के बाद जूनी इंदौर थाने के एएसआई और एक सिपाही मौके पर पहुंचे। हालांकि पुलिसकर्मियों ने मौके पर स्थिति को शांत करने की बजाय बातचीत कर लौटने का निर्णय लिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अब तक किसी भी पक्ष द्वारा कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं कारोबारी किशोर वाधवानी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। बाद में वाधवानी ने सभी व्यापारियों को उनका पैसा लौटाने की बात कही, जिससे मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed