फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore Couple: राजा का शव मिलने के बाद सोनम की तलाश बनी चुनौती, बारिश-फिसलन ने बढ़ाई सर्च अभियान की मुश्किलें

Mon, 02 Jun 2025 06:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर/ शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर/ शिलांग Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 02 Jun 2025 06:29 PM IST
सार

Indore Couple: इंदौर से 11 दिन पहले मेघालय के शिलांग हनीमून मनाने गए न्यू मैरिड कपल के गायब होने पर आज युवक का शव मिला है। युवक का शव पूरी तरह से डीकंपोज हो चुका था। परिजनों ने युवक के शव की शिनाख्त की है। हालांकि दुख की बात ये है कि उसकी पत्नी अभी भी लापता है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Indore Couple Missing News Husband Body Found After 10 Days, Search Intensifies for Missing Wife Amid Rain
कपल और सर्चिंग टीम - फोटो : अमर उजाला
मेघालय के शिलांग में लापता इंदौर के कपल में से पति राजा रघुवंशी का शव 11वें दिन बरामद किया गया है। दंपति राजा और सोनम रघुवंशी हनीमून मनाने मेघालय गए थे। यहां दोनों ओसरा हिल्स से 23 मई की शाम के बाद से लापता हो गए थे। तब से अलग-अलग 6 टीमें उनकी सर्चिंग में जुटी है। 11 दिन बाद राजा का शव खाई में से बरामद किया गया है। राजा के भाई सचिन ने उसका शव मिलने की पुष्टि की है। हाथ पर राजा नाम लिखा है। राजा के दूसरे भाई विपिन ने पहचान की है कि जहां स्कूटर मिली थी, वहीं से करीब 20 से 25 किलोमीटर दूर शव मिला है। 

 
Indore Couple Missing News Husband Body Found After 10 Days, Search Intensifies for Missing Wife Amid Rain
सर्च टीम - फोटो : अमर उजाला
सर्च ऑपरेशन में दिक्कत
जिस जगह से दोनों लापता हुए थे, वह गहरी खाई और ऊंची पहाड़ी वाला इलाका है। ऐसे में सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही थी। विपिन ने इंदौर में अपने भाई सचिन रघुवंशी को बताया कि वहां के हालात काफी खराब हैं। मौसम पल-पल बदल रहा है। बारिश बहुत कम रुकती है। फिसलन ज्यादा है। ड्रोन की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कई बार कोहरे में ड्रोन नहीं उड़ पाता है। मौके पर डॉग भी मौजूद था। राजा का शव मिलने के बाद अब सर्चिंग टीम पत्नी को खोजने में जुटी हुई है। 
 
Indore Couple Missing News Husband Body Found After 10 Days, Search Intensifies for Missing Wife Amid Rain
सर्च टीम - फोटो : अमर उजाला
मई में हुई थी शादी
बता दें कि राजा और सोनम की शादी मई माह में हुई थी। 20 मई को वे कामाख्या देवी के दर्शन के लिए निकले थे। परिजनों ने बताया कि शिलांग जाने का प्लान इंदौर में दोनों ने नहीं बनाया था। गुवाहाटी में कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन के बाद किसी ने उन्हें शिलांग के बारे में बताया। इसके बाद वे 23 मई को शिलांग पहुंचे थे। उसी दिन दोपहर के बाद उनके फोन बंद आने लगे। दो दिन तक संपर्क नहीं होने पर परिजन उन्हें खोजने शिलांग गए थे। परिजनों ने बताया कि राजा श्रीनगर जाना चाहता था, लेकिन आतंकी घटना और हमलों के बाद वहां जाने का प्लान कैंसल कर दिया था।  

पढ़ें: हाथ पर गुदे हुए नाम से हुई राजा की पहचान, पत्नी अभी भी लापता; असम में बना था शिलांग का प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन
Indore Couple Missing News Husband Body Found After 10 Days, Search Intensifies for Missing Wife Amid Rain
सर्च टीम - फोटो : अमर उजाला

परिजनों ने लगाए शिलांग पुलिस पर लापरवाही के आरोप
बेटे का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि जिस दिन राजा और सोनम गायब हुए थे, उसी दिन से हम शिलांग पुलिस से तलाशने की गुहार लगा रहे थे, लेकिन उन्होंने किसी तरह का सहयोग नहीं किया। उनका कहना है कि अगर शिलांग पुलिस ने तुरंत सर्चिंग शुरू कर दी होती तो आज ये दिन नहीं देखना पड़ता।

विज्ञापन
Indore Couple Missing News Husband Body Found After 10 Days, Search Intensifies for Missing Wife Amid Rain
सर्च अभियान - फोटो : अमर उजाला

चूना पत्थर से बनी गुफाएं
जिस जगह दंपती लापता हुए, वह जगह सोहरा यानी चेरापूंजी के नाम से जाना जाता है। यहां देशभर में सबसे ज्यादा बारिश होती है। चूना पत्थर से बनी गुफा की दीवारों में अलग-अलग आकृतियां बनी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed