फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Over 1000 Candidates Appear for MPPSC Exam Amid Power Cut Fears

Indore News: MPPSC एग्जाम में पहुंचे 1000 से अधिक छात्र, बिजली कटने के डर से चले जनरेटर

Sun, 27 Jul 2025 08:08 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 27 Jul 2025 08:08 PM IST
सार

Indore News: परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल, केल्कुलेटर, धूप के चश्मे, बेल्ट, पर्स आदि चीजें रही प्रतिबंधित, दो सत्रों में आयोजित हुई परीक्षा

विज्ञापन
Indore News: Over 1000 Candidates Appear for MPPSC Exam Amid Power Cut Fears
केंद्रों पर पहुंचे छात्र। फोटो- जयेश मालवीय - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में एमपीपीएससी द्वारा सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2024 भाग-2 एवं सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2025 का आयोजन किया गया। इसके लिए चार परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। सभी पर पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा गार्ड आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। बारिश के कारण बिजली जाने का डर बना हुआ था इसलिए सभी केंद्रो पर जनरेटर की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा केन्द्रों पर मोबाइल, केल्कुलेटर, धूप के चश्मे, बेल्ट, पर्स आदि चीजें प्रतिबंधित रही। दो सत्रों में परीक्षा का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore: ट्रैफिक सुधार के लिए बीआरटीएस की बस लेन से निकाल दी बाइक रैली
विज्ञापन


बिजली जाने के डर से चले जनरेटर
परीक्षा शुरू होने के पहले संभागीय पर्यवेक्षक एवं विशेष पर्यवेक्षकों ने समस्त केन्द्रों पर परीक्षा पूर्व की तैयारियों का निरीक्षण किया। परीक्षा केन्द्रों एवं जिला कोषालय कलेक्टोरेट पर प्रात: 7 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक सशस्त्र सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। कानून व्यवस्था की दृष्टि से सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी/आरक्षक तैनात किए गए। सभी परीक्षा केन्द्रों पर समुचित स्वच्छता एवं पेयजल की व्यवस्था की गई। स्वास्थ्य व्यवस्था हेतु पर्याप्त मात्रा में एम्बुलेंस एवं स्टाफ की व्यवस्था की गई ताकि आकस्मिक स्थिति से निपटा जा सके। सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में विद्युत आपूर्ति सहित जनरेटर, इनवेटर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के पूर्व परीक्षार्थियों से प्राप्त सामग्री को सुरक्षित रखने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अलग से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। परीक्षा के लिए उपायुक्त सपना एम. लोवंशी को प्रभारी परीक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां हुई परीक्षा
इंदौर के 4 केंद्रों पर परीक्षा हुई। इनमें श्री गोविंदराम सक्सेरिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड साइंस, शासकीय होल्कर विज्ञान महाविद्यालय भवरकुंआ, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बाल विनय मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय पर परीक्षा हुई। परीक्षा में एक हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा दो सत्रों में हुई। प्रथम सत्र सुबह 10 बजे से 11 बजे तथा द्वितीय सत्र दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक था।

परीक्षा केन्द्रों पर ये रहा प्रतिबंधित
इलेक्ट्रानिक डिवाइस, जूते-मोजे, पेंसिल, रबर (इरेजर) व व्हाईटनर एवं एसेसरीज जैसे बालों को बांधने का क्लचर/बकल, घड़ी, हाथ में पहने जाने वाले मैटेलिक, चमड़े के बैंड, कमर में पहने जाने वाले बेल्ट, धूप में पहने जाने वाले चश्मे, पर्स/वॉलेट, टोपी, ताबीज वर्जित थे। परीक्षार्थियों को मोबाइल, केल्कुलेटर इत्यादि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पठन सामग्री एवं वर्जित वस्तुएं लेकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। परीक्षार्थी के हिजाब, पगड़ी, पल्ला एवं धागे आदि की सूक्ष्मता से जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed