फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: One and a half hour after the traffic jam, the road became dazzling, the team work of the corpora

Indore News: गेर निकलने के डेढ़ घंटे बाद चकाचक हो गई सड़क, नजर आया निगम का टीम वर्क

Sat, 30 Mar 2024 05:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 30 Mar 2024 05:37 PM IST
सार

सजृन संस्था की गेर आखरी थी। दोपहर ढाई बजे जैसे ही गेर ने राजवाड़ा की परिक्रमा की। नगर निगम की टीम राजवाड़ा पर सक्रिय हो गई। पहले चार जेसीबी की मदद से सड़कों पर बिखरे गुलाल को एकत्र किया गया। फिर उसे मशीन से उठाकर साफ किया गया।

विज्ञापन
Indore News: One and a half hour after the traffic jam, the road became dazzling, the team work of the corpora
गेर निकलने के बाद सड़के हो गई साफ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में गेर में लाखों लोग शामिल हुए। पांच किलोमीटर लंबे गेर रुट मार्ग पर अबीर-गुलाल की गर्त जमी थी। चारों तरफ कचरा था,लेकिन गेर निकलने के डेढ़ घंटे के बाद सड़क पहले जैसी साफ हो गई। तीन सौ सफाईकर्मी, 50 से ज्यादा अफसर और सफाई मेें लगे वाहनों के साथ नगर निगम का टीम वर्क एक बार फिर नजर आया। मार्गों से गुलाल उठाकर उन्हें धोया गया। एक बार फिर नगर निगम ने साबित कर दिया कि वह सफाई में देश में नंबर वन है।

विज्ञापन

गेर के कारण राजवाड़ा, खजूरी बाजार, गोराकुंड चौराहा, मल्हारगंज, एमजी रोड, सराफा तक सड़क पर गुलाल, रामरज, मिसाइलों द्वारा उड़ाई गई पेपर की कतरनें बिखरी पड़ी थी। सैकड़ों जूते-चप्पल भी सड़क पर फैले हुए थे।

विज्ञापन


सजृन संस्था की गेर आखरी थी। दोपहर ढाई बजे जैसे ही गेर ने राजवाड़ा की परिक्रमा की। नगर निगम की टीम राजवाड़ा पर सक्रिय हो गई। पहले चार जेसीबी की मदद से सड़कों पर बिखरे गुलाल को एकत्र किया गया। फिर उसे मशीन से उठाकर साफ किया गया। 23 सफाई मशीन, चार जेसीबी, 300 सफाईकर्मियों और 50 अफसरों ने सफाई व्यवस्था को संभाला और देखते ही देखते सड़क साफ होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगा ही नहीं कि कुछ समय पहले राजवाड़ा पर लाखों लोगों की भीड़ जुटी होगी। सड़कों से कचरा उठने के बाद पानी के प्रेशर से राजवाड़ा और उसके आसपास की सड़क भी साफ की गई। निगम के अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा ने बताया गेर निकलने के बाद हर साल नगर निगम एक से डेढ़ घंटे के भीतर सफाई अभियान चलाता है। इस बार भी नगर निगम की टीम ने कम समय में सड़कें साफ कर दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed