फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Now the maps of houses in Tulsi Nagar can be approved, the layout of the colony was prepared afte

Indore News: अब तुलसी नगर में मकानों के नक्शे हो सकेंगे मंजूर, सर्वे के बाद तैयार किया काॅलोनी का लेआउट

Thu, 22 Aug 2024 09:20 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 22 Aug 2024 09:20 PM IST
सार

मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि पहले दावे आपत्तियां आमंत्रित की गई थी। उसके निराकरण के बाद विकास शुल्क जमा करने की सार्वजनिक सूचना जारी की गई।

विज्ञापन
Indore News: Now the maps of houses in Tulsi Nagar can be approved, the layout of the colony was prepared afte
तुलसी नगर की राह आसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुलसी नगर कालोनी के 535 प्लॉट के अब नक्शे मंजूर हो सकेंगे और नल कनेक्शन भी प्लाॅटधारी ले सकेंगे। इसके लिए नगर निगम ने सार्वजनिक सूचना जारी की है।

विज्ञापन

 

इस काॅलोनी मेें कई प्लाॅटों पर विवाद है। बगीचे और मैैदान की जमीन पर भी प्लाॅट काटे गए है। नगर निगम ने एक एजेंसी से काॅलोनी का सर्वे कराया और ले आउट तैयार कराया। मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि पहले दावे आपत्तियां आमंत्रित की गई थी। उसके निराकरण के बाद विकास शुल्क जमा करने की सार्वजनिक सूचना जारी की गई।
 

रहवासी तुलसी नगर कॉलोनियों के सर्वे क्रमांक 264, 265, 269, 278, 287, 288, 289 और निपानिया गांव के सर्वे सर्व क्रमांक 34, 36, 40 41/1, 42 के भूखण्ड पर ही विकास शुुल्क जमा कर सकतेे है।

विज्ञापन

 

आपको बता दे कि तुलसी नगर काॅलोनी लंबे समय से वैध नहीं हो पा रही थी। विधानसभा चुनाव के पहले शहर की कई काॅलोनियों को वैध किया गया, लेकिन तुलसी नगर का मामला अटका हुअा था। इसे लेकर रहवासियों ने अांदोलन भी किया था। विधायक महेंद्र हार्डिया भी काॅलोनी को वैध कराने में लंबे समय से सक्रिय थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed