फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Now instead of Indore, the government's focus is on Ujjain, Investors Summit, Vehicle Fair are pa

Indore News: अब इंदौर के बजाए सरकार का फोकस उज्जैैन पर,इन्वेस्टर्स समिट,वाहन मेला उज्जैन के हिस्से

Wed, 28 Feb 2024 06:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 28 Feb 2024 06:58 PM IST
सार

अभ्यास मंडल के शिवाजी मोहिते कहते है कि सरकार का फोकस उज्जैैन पर है, लेकिन पड़ोसी जिला होने के कारण इंदौर को भी विकास प्रोजेक्टों का फायदा होना चाहिए। मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन में शिप्रा का पानी साफ चाहते है।
 

विज्ञापन
Indore News: Now instead of Indore, the government's focus is on Ujjain, Investors Summit, Vehicle Fair are pa
पहली बार इंदौर के बाहर हो रही इन्वेस्टर्स समिट। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैैन जिले के है। इसका फायदा उज्जैन को भी मिल रहा है। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले इंदौर के बजाए सरकार का फोकस भी उज्जैन है। पड़ोसी जिले में पहली बार वाहन मेला लग रहा है। पंजीयन शुक्ल मेें तगड़ी छूट मिलने के कारण उज्जैन की बिक्री तीन गुना होने की संभावना है,जबकि इंदौर के आटोमोबाइल सेक्टर की रौनक कम होने का खतरा भी हैै।इससे इंदौर आरटीओ में वाहन पंजीयन की संख्या कम हो सकती है। प्रदेश में सबसे ज्यादा वाहन इंदौर में बिकते है। पहले ज्यादातर उज्जैनवासी भी इंदौर आकर वाहन खरीदते है।

विज्ञापन

पंद्रह साल बाद इंदौर से बाहर समिट

प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ाने के लिए पंद्रह साल से इंदौर में लगातार इन्वेस्टर्स समिट हो रही थी। डेढ़ साल की कमल नाथ सरकार के समय भी यह समिट इंदौर में हुई थी। वर्ष 2008 में पहली समिट इंदौर में हुई थी,लेकिन इस बार समिट के लिए उज्जैन को चुना गया है। 2 मार्च को उज्जैन में होने वाली इस समिट में 487 से ज्यादा कंपनियों ने शामिल होने की सहमति दी है।40 कंपनियों नेे एक लाख करोड़ रुपये के निवेश पर सहमति दी है। निवेश बढ़ाने के लिए सरकार भोपाल-इंदौर, भोपाल बीना, जबलपुर-कटनी और मुरैना-ग्वालियर-शिवपुरी-गुना इंडस्ट्रीयल काॅरिडोर को भी शोकेस करेेगी।

विज्ञापन

विकास प्रोजेक्टों में मिले इंदौर को फायदा

अभ्यास मंडल के शिवाजी मोहिते कहते है कि सरकार का फोकस उज्जैैन पर है, लेकिन पड़ोसी जिला होने के कारण इंदौर को भी विकास प्रोजेक्टों का फायदा होना चाहिए। मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन में शिप्रा का पानी साफ चाहते है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए इंदौर की कान्ह नदी को भी साफ करना होगा। इंदौर-उज्जैन रोड को छह लेन किया जा रहा है। इंदौर-उज्जैन, देवास, महू शहर को मिलाकर समग्र मास्टर प्लान बनाया जा रहा है। इन प्रोजेक्टों का फायदा इंदौर को मिलेगा।


इंदौर आटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के ज्वाइंट सेकेटरी विशाल पमनानी का कहना है कि इंदौर और आसपास के जिलों में हर माह करीब पांच हजार कारें बिकती है। अब उज्जैन मेले में छूट है तो हम मान रहे है कि मेले के दौरान पंद्रह हजार कारें बिक जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed