फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: No leader from Indore ever got a chance to become the state president

Indore News:इंदौर से कभी किसी नेता को नहीं मिला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने का मौका

Wed, 02 Jul 2025 06:01 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 02 Jul 2025 06:01 AM IST
सार

इंदौर से राजेंद्र धारकर, कृष्णमुरारी मोघे जैसे नेता संगठन और सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर रहे,लेकिन वे भी कभी प्रदेशाध्यक्ष नहीं बन पाए। इंदौर के पड़ोसी जिले धार से विक्रम वर्मा और उज्जैन से सत्यनारायण जटिया प्रदेशाध्यक्ष रह चुके है।

विज्ञापन
Indore News: No leader from Indore ever got a chance to become the state president
इंदौर से नहीं बना भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष के रूप में हेमंत खंडेलवाल की ताजपोशी हो गई है। क्षेत्रीय समीकरणों के हिसाब से छिंदवाड़ा बेल्ट का पलड़ा भारी रहा। अब तक सबसे ज्यादा आठ बार मालवा निमाड़ से भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चुने जा चुके हैं, लेकिन मालवा निमाड़ के सबसे बड़े शहर इंदौर से कभी भी भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष नहीं चुना गया, जबकि इंदौर ने भाजपा को कई बड़े नेता दिए, जो केंद्र की राजनीति में भी चमके, लेकिन कभी प्रदेश अध्यक्ष नहीं बन सके।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के समय प्रदेश भाजपा में बदलाव की खूब चर्चा थी। तब इंदौर के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में आगे था, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने वीडी शर्मा पर भरोसा जताया। शर्मा का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब प्रदेश भाजपा को हेमंत खंडेलवाल के रूप में नया कप्तान मिला है। 15 साल पहले पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन का नाम भी प्रदेशाध्यक्ष के लिए चला था, लेकिन वे भी नहीं बन पाईं।
विज्ञापन


इंदौर से राजेंद्र धारकर, कृष्णमुरारी मोघे जैसे नेता संगठन और सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर रहे, लेकिन वे भी कभी प्रदेशाध्यक्ष नहीं बन पाए। हालांकि, इंदौर के पड़ोसी जिले धार से विक्रम वर्मा और उज्जैन से सत्यनारायण जटिया प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा खंडवा के नंदकुमार चौहान को भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने का मौका मिला। इस बार क्षेत्रीय समीकरणों के हिसाब से इंदौर या मालवा निमाड़ को यह मौका नहीं मिलने वाला था, क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मालवा के उज्जैन से नाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed