फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news nakali note fake Currency

Indore News: नकली नोट बनाने की मशीनें पकड़ाई, लाखों रुपए छापकर चला दिए, पुलिस भी हैरान

Tue, 04 Feb 2025 08:13 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 04 Feb 2025 08:13 PM IST
सार

Indore News: इंदौर पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लाखों के नकली नोट और प्रिंटिंग मशीनें बरामद की गई हैं।  

विज्ञापन
Indore news nakali note fake Currency
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और नकली नोट। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर पुलिस ने नकली नोट चलाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के मुख्य सरगना सहित कुल 6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस ने आरोपियों से लाखों रुपये के नकली नोट सहित नोट बनाने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। आरोपी बीस लाख से अधिक रुपयों के नकली नोट चला चुके हैं। 
विज्ञापन


एक के बाद एक जुड़ते गए तार
सहायक पुलिस आयुक्त विजय नगर आदित्य पटले ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि लसूड़िया क्षेत्र अंतर्गत एक गिरोह इस समय सक्रिय है जो नकली नोट मार्केट में चला रहा है तथा इन्हीं का एक सदस्य नकली नोट लेकर देवास नाका के पास खड़ा है। प्राप्त सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय अमित सिंह द्वारा त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इस पर थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर, योजना बना कार्यवाही के लिए लगाया गया। गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए देवास नाका के पास से संदिग्ध आरोपी शुभम उर्फ पुष्पांशु रजक को पकड़ कर आरोपी से पांच सौ रुपये के कुल 46 नकली नोट जप्त किए गए। आरोपी ने पूछताछ पर बताया कि उक्त नोट नसरुल्लागंज निवासी महिपाल उर्फ मोहित बेड़ा से खरीदे हैं। जिसके आधार पर आरोपी महिपाल उर्फ मोहित बेड़ा को नसरुल्लागंज जिला सीहोर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिपाल से पूछताछ में जानकारी मिली कि उपरोक्त नोट नागपुर निवासी मनप्रीत द्वारा भेजे गए हैं तथा आरोपी महिपाल ने अभी तक ₹20 लाख के नकली नोट मनप्रीत से खरीदे हैं जिन्हें आरोपी अनुराग चौहान निवासी रहठी जिला नसरुल्लागंज तथा मोहसिन खान निवासी खजराना इंदौर को बेचे हैं।
विज्ञापन


मुख्य सरगना महाराष्ट्र से पकड़ाया
उक्त जानकारी के आधार पर आरोपी मोहसिन निवासी खजराना इंदौर एवं आरोपी अनुराग चौहान निवासी रेहटी जिला सीहोर को भी गिरफ्तार किया गया व आरोपियों से नकली नोट बरामद किए गए। बाद में प्रकरण के मुख्य सरगना मनप्रीत सिंह विर्क निवासी नागपुर महाराष्ट्र को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी मलकीत सिंह विर्क के साथ किराए के लिए हुए फ्लैट पर उक्त नकली नोट बनाता है जिसके संपूर्ण उपकरण आरोपी मलकीत सिंह के घर पर छिपाकर रखे हैं। आरोपी मलकीत सिंह की निशादेही पर नकली नोट बनाने के उपकरण जप्त किए। जिसमें 3 लेजर कलर प्रिंटर, 2 लैमिनेशन मशीन, ए फोर साइज के 85 जीएसएम कागज जिन पर 500 व 200 रुपए के नोट छपे हुए हैं तथा नोट बनाने में प्रयुक्त होने वाली वॉटरमार्क व्हाइट इंक आदि सामग्री जप्त की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अभी तक 20 से 22 लाख के नकली नोट तैयार कर बेचे हैं। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनको न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रिमांड लिया गया है जिनसे और अधिक पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी
1- मलकीत सिंह विर्क उम्र 28 साल निवासी चोक्स कालोनी कामटी रोड नागपुर महाराष्ट्र
2- मनप्रीत सिंह विर्क उम्र 26 साल निवासी चॉक्स कालोनी कामटी रोड नागपुर महाराष्ट्र
3- महिपाल उर्फ मोहित बेड़ा उम्र 22 साल निवासी डांडिया वास तहसील भाड़ा जिला जोधपुर हाल निवासी शास्त्री कालोनी नसरुल्हगंज जिला सीहोर 
4- अनुराग सिंह चौहान उम्र 22 साल निवासी होली टेकरा ग्राम रेटी जिला सीहोर 
5- मोहसिन खान उम्र चौबीसाल निवासी दाऊदी नगर खजराना इंदौर 
6- शुभम उर्फ पुष्पांशु  रजक उम्र  कॉल26 साल निवासी 1009 पु मछरी थाना लाडगंज जिला जबलपुर वर्तमान निवासी स्कीम 136 इंदौर

जप्त सामान
1- एचपी तथा केनन कंपनी के 3 लेजर प्रिंटर
2- जेके कंपनी के ए 4 साइज के 85 जीएसएम कागज जिन पर 500 व 200 रुपए के नकली नोट छपे हैं
3- दो लिमिनेशन मशीन 
4- नोट पर आरबीआई की पट्टी चिपकाने हेतु चमकीली पन्नी 
5- एक एचपी कंपनी का लैपटॉप
6- नोट कटिंग हेतु छोटी कांच की टेबल
7- सफेद वाटरमार्क इंक
8- ₹500 के कुल 70 नोट 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed